बीरभूम में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने ले ली वैन रिक्शा चालक की जान

अवैध बालू से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने वैन रिक्शा को टक्कर मार दी.

रदीपुर कैनल मोड़ पर सुबह हुई दुर्घटना, स्थानीय लोगों ने जताया विक्षोभ

बीरभूम. रामपुरहाट थाना क्षेत्र के रदीपुर कैनल मोड़ पर रविवार सुबह करीब छह बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना में वैन रिक्शा चालक की मौत हो गयी. अवैध बालू से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने वैन रिक्शा को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद ट्रैक्टर भी पलट गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया.

ग्रामीणों का आरोप

स्थानीय लोगों ने पुलिस के समक्ष कड़ा विरोध जताया. उनका कहना था कि अवैध बालू लदे वाहन अक्सर तेज गति से भीड़भाड़ वाले इलाके से गुजरते हैं, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस समस्या की ओर प्रशासन गंभीरता से ध्यान नहीं देता.

मृतक की पहचान

पुलिस ने मृतक की पहचान राम धीवर (49) के रूप में की है, जो रामपुरहाट थाना क्षेत्र के चेंदुर ग्राम का निवासी था. शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा गया है. ग्रामीणों के मुताबिक, झारखंड सीमा क्षेत्र से बालू लेकर आ रहा ट्रैक्टर ही दुर्घटना का कारण बना.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >