रानीगंज : एनएच-19 पर एसबीएसटीसी बस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री

राष्ट्रीय राजमार्ग(एनएच) -19 रानीसायर मोड़ टीबी अस्पताल के समीप एक एसबीएसटीसी बस में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई.

रानीगंज.

राष्ट्रीय राजमार्ग(एनएच) -19 रानीसायर मोड़ टीबी अस्पताल के समीप एक एसबीएसटीसी बस में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई.बस में सवार सभी यात्रियों ने किसी तरह दौड़कर बाहर निकलते हुए अपनी जान बचायी. घटना में किसी के आहत होने की खबर नहीं है.

सूचना पाते ही इलाके के तृणमूल कांग्रेस नेता साधन सिंह ने रानीगंज के पंजाबी मोड़ फांड़ी की पुलिस को इत्तला दी. साथ ही दमकल विभाग को भी खबर दी गयी. फिर दमकलकर्मी एक इंजन के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गये. आग लगने के बाद से बस चालक फरार बताया जा रहा है और उसका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है.इस अग्निकांड में एसबीएसटीसी बस पूरी तरह जलकर नष्ट हो गयी. बस को राष्ट्रीय राजमार्ग के एक किनारे खड़ा कर अन्य वाहनों की आवाजाही जारी रखी गयी. घटना के कारण राजमार्ग का एक हिस्सा काफी देर तक बाधित रहा, हालांकि पुलिस ने बाद में स्थिति को सामान्य कर दिया. दमकल विभाग के प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, आग लगने की वजह बस में शॉर्ट सर्किट हो सकती है. यह एसबीएसटीसी बस दुर्गापुर से आसनसोल की ओर जा रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >