उड़न राख परिवहन ठेके में स्थानीय ट्रकों की अनदेखी पर विरोध प्रदर्शन

डीवीसी के रघुनाथपुर थर्मल पावर प्लांट से उड़न राख(फ्लाइ ऐश) परिवहन के ठेके में स्थानीय ट्रक मालिकों की अनदेखी के आरोप में रघुनाथपुर ट्रक ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने राख तालाब के पास प्रदर्शन किया.

पुरुलिया.

डीवीसी के रघुनाथपुर थर्मल पावर प्लांट से उड़न राख(फ्लाइ ऐश) परिवहन के ठेके में स्थानीय ट्रक मालिकों की अनदेखी के आरोप में रघुनाथपुर ट्रक ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने राख तालाब के पास प्रदर्शन किया. संगठन की शिकायत है कि तालाब से राख हटाने का ठेका पानेवाली कंपनी बाहर से ट्रक ला रही है, जबकि पहले ठेकेदार कंपनियां स्थानीय ट्रकों का उपयोग करती थीं.

रोजगार पर असर का मुद्दा

संगठन के सदस्य सजल देवघरिया ने बताया कि एसोसिएशन के सौ से अधिक सदस्यों के पास करीब 500 डंपर व ट्रक हैं, जिनसे लगभग दो हजार परिवार जुड़े हैं. उन्होंने कहा कि स्थानीय ट्रकों को हटाने से इन परिवारों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो जाएगा और ठेके में स्थानीय ट्रकों को शामिल किया जाए.

बाहर से आये ट्रकों को रोका

प्रदर्शन के दौरान संगठन ने बाहर से आए बड़े ट्रकों को रोक दिया और लंबे समय तक विरोध जताया. बाद में ट्रकों को बाहर भेजकर काम ठप कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >