बांकुड़ा स्टेशन पर भटकता मिला नाबालिग, चाइल्ड लाइन के हवाले किया गया

आरपीएफ पोस्ट बांकुड़ा ने शनिवार सुबह बांकुड़ा रेलवे स्टेशन पर रूटीन चेकिंग के दौरान एक नाबालिग लड़के को भटकता हुआ देखा.

बांकुड़ा.

आरपीएफ पोस्ट बांकुड़ा ने शनिवार सुबह बांकुड़ा रेलवे स्टेशन पर रूटीन चेकिंग के दौरान एक नाबालिग लड़के को भटकता हुआ देखा. उस बच्चे के पास जा कर आरपीएफ के ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने करीने से बातचीत की और उसके यहां होने की वजह पूछी. फिर उसे सुरक्षित बचाया. स्टेशन परिसर में बिना किसी उद्देश्य के घूमते देख आरपीएफ को संदेह हुआ, जिसके बाद उससे बातचीत की गई. पूछताछ में लड़के ने अपना नाम-पता बताया और कहा कि वह घर वालों को बिना बताए निकल आया है.

ऑपरेशन नन्हे-फरिश्ते के तहत नाबालिग को मौके पर संरक्षण में लिया गया. किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम के दिशानिर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर उसे आरपीएफ पोस्ट बांकुड़ा लाया गया. इसके बाद चाइल्ड हेल्प लाइन बांकुड़ा और नाबालिग के परिजनों को मामले की सूचना दी गई. सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद नाबालिग लड़के को आगे की देखभाल और कार्रवाई के लिए चाइल्ड लाइन बांकुड़ा को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >