कटवा : फेरीघाट बंद होने से नदिया-पूर्व बर्दवान के लोग परेशान

पूर्व बर्दवान जिले के कटवा वल्लभपाड़ा फेरीघाट पर गंगा नदी में फेरी सेवा बंद होने से नदिया और पूर्व बर्दवान के लोगों की परेशानी बढ़ गई है.

बर्दवान/पानागढ़.

पूर्व बर्दवान जिले के कटवा वल्लभपाड़ा फेरीघाट पर गंगा नदी में फेरी सेवा बंद होने से नदिया और पूर्व बर्दवान के लोगों की परेशानी बढ़ गई है. स्थिति को लेकर शनिवार को दोनों जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठक कर समाधान पर चर्चा की. बैठक कटवा महकमा अधिकारी कार्यालय में हुई, जिसमें दोनों जिलों के महकमा शासक, नगरपालिका प्रमुख, फेरीघाट पट्टेदार और नदिया जिला प्रशासन के प्रतिनिधि शामिल हुए.

छात्र के लापता होने के बाद बंद हुई सेवा

जानकारी के अनुसार नाव से गिरकर एक छात्र के लापता होने के बाद स्थानीय लोगों के आक्रोश के चलते गुरुवार से फेरी सेवा बंद है. यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग के कारण सेवा अब तक बहाल नहीं की गई है.

आम लोगों पर असर, प्रशासन से उम्मीद

महत्वपूर्ण घाट बंद होने से रोजाना आवाजाही करनेवालों को भारी परेशानी हो रही है. प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद अब घाट के फिर से चालू होने का लोगों को इंतजार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >