दुकान में सामान लेने गयी बच्ची को उठाया, किया रेप

बाराबनी थाना क्षेत्र के भनोड़ा कोलियरी, निचुधौड़ा इलाके की निवासी 17 वर्षीय एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में नामजद दोनों आरोपियों पप्पू राम और मनोज भुइयां उर्फ थोता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

आसनसोल/रूपनारायणपुर.

बाराबनी थाना क्षेत्र के भनोड़ा कोलियरी, निचुधौड़ा इलाके की निवासी 17 वर्षीय एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में नामजद दोनों आरोपियों पप्पू राम और मनोज भुइयां उर्फ थोता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. दोनों इलाके के ही निवासी हैं. शनिवार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया. जांच अधिकारी ने घटना से जुड़े साक्ष्य बरामद करने का हवाला देकर आरोपियों के पांच दिनों की पुलिस रिमांड की अपील की. अदालत ने तीन दिनों की पुलिस रिमांड मंजूर की. आरोपियों के खिलाफ बाराबनी थाना में कांड संख्या 01/26 में बीएनएस की धारा 70(2)/351(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4/6 के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई है. पुलिस ने पीड़िता का जांच करवाया और शनिवार को ही मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता का बयान भी दर्ज हुआ. इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा और डर का भी माहौल है.

क्या हुई थी पूरी घटना ?

पीड़िता की दीदी ने थाने में दर्ज अपनी शिकायत में कहा कि एक जनवरी की रात आठ बजे उनकी बहन घर के निकट भनोड़ा कोलियरी राणा कालीमंदिर के पास स्थित दुकान से सामान लेने गयी थी. उसी दौरान भुइयां धौड़ा इलाके के ऊक्त दो युवक जबरन उसे सड़क से उठाकर अंधेरे में जंगल में लेकर चले गये. एक जनवरी होने के कारण चारों ओर जश्न का माहौल था, साउंड बॉक्स बज रहा था. ऐसे में उसकी बहन की चीख किसी को सुनायी नहीं दी. दोनों ने उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया और उसे धमकी दी कि यदि वह किसी को इस घटना की जानकारी दी तो उसे जान से मार देंगे. नाबालिक लड़की किसी तरह अपने घर पहुंची और अपनी दीदी की सारी बात बता दी. शुक्रवार को घटना की शिकायत थाने में हुई. पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच करायी और आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी. आखिरकार शुक्रवार रात को दोनों आरोपियों को पकड़ लिया. प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे में थे और उनसे यह अपराध हो गया. पुलिस सारे सबूतों को जुटाने में लग गयी है. काफी ठोस सबूत पुलिस के हाथ लगा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >