एसआइआर व एलपीजी की मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

शहर के वार्ड एक के अधीन रघुनाथपुर इलाके में दुर्गापुर महकमा कांग्रेस सेवा दल की ओर से एसआईआर और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध सभा आयोजित की गई.

दुर्गापुर.

शहर के वार्ड एक के अधीन रघुनाथपुर इलाके में दुर्गापुर महकमा कांग्रेस सेवा दल की ओर से एसआईआर और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध सभा आयोजित की गई. सभा में पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष तरुण रॉय मौजूद रहे. तरुण रॉय ने आरोप लगाया कि एसआइआर के नाम पर केंद्र की भाजपा और राज्य की तृणमूल सरकार गंदी राजनीति कर रही है. उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के जरिए आम लोगों को भ्रमित किया जा रहा है.

मतदाता सूची पर उठाये सवाल

तरुण रॉय ने कहा कि बिना अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित किए विधानसभा चुनावों की घोषणा करना उचित नहीं है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब तक यह सुनिश्चित नहीं हो जाता कि वैध मतदाताओं के नाम सूची में शामिल हैं, तब तक चुनाव आयोग तारीखें कैसे तय कर सकता है. उन्होंने कहा कि यह विरोध इसी दोहरे रवैये के खिलाफ है.

कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील

उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के कारण लोगों को परेशानी हो रही है और राष्ट्रीय कांग्रेस आम जनता के साथ खड़ी है. साथ ही उन्होंने आगामी चुनावों में सभी निर्वाचन क्षेत्रों में कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में मतदान करने की अपील की. सभा में हिंदुस्तान स्टील वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष राणा सरकार, सेवा दल अध्यक्ष अमल हलदार, रॉबिन चटर्जी, जिला कांग्रेस नेता पूर्णेंदु पांडा, इंटक नेता असीम साहा, महिला कांग्रेस नेता हसी दास, तुषार घोष और पंकज कर्मकार समेत कई नेता मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >