पानागढ़ में इंटरसिटी के ठहराव की मांग

डीआरएम की अध्यक्षता में डीआरयूसीसी की बैठक वरीय डीसीएम ए उपाध्याय ने गिनायी मंडल की उपलब्धि आसनसोल. आसनसोल मंडल रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति(डीआरयूसीसी) की बैठक मंडल रेल प्रबंधक एनके सचान की अध्यक्षता में बुधवार को उनके कार्यालय के सभागार में हुयी. इसमें रेल यात्री सहित उपयोगकत्र्ताओं की समस्या पर चर्चा की गयी. रेल अधिकारियों ने […]

डीआरएम की अध्यक्षता में डीआरयूसीसी की बैठक
वरीय डीसीएम ए उपाध्याय ने गिनायी मंडल की उपलब्धि
आसनसोल. आसनसोल मंडल रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति(डीआरयूसीसी) की बैठक मंडल रेल प्रबंधक एनके सचान की अध्यक्षता में बुधवार को उनके कार्यालय के सभागार में हुयी. इसमें रेल यात्री सहित उपयोगकत्र्ताओं की समस्या पर चर्चा की गयी. रेल अधिकारियों ने उनके समाधान का आश्वासन दिया. वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह डीआरयूसीसी के सचिव ए उपाध्याय ने समिति सदस्यों का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि विगत कुछ माह के दौरान मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर बड़ी संख्या में यात्री सुख-सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी हैं.
जसीडीह में नये सर्कुलेटिंग एरिया में दो यूटीएस बुकिंग काउंटर व नया विश्रम कक्ष चालू किया गया. फास्ट फूड यूनिट खोला गया, ऊपरी पैदल पुल का विस्तार किया गया. जामताड़ा में अतिरिक्त वाटर कूलर की व्यवस्था की गयी. समूचे आसनसोल मंडल में अतिरिक्त 565 कूड़ेदान की व्यवस्था की गयी है. जगदीशपुर, जोड़ामो, कुमड़ाबाद रोहिणी और शंकरपुर में नये ऊपरी पैदल पुल की व्यवस्था की गयी है. बैद्यनाथधाम में जेटीबीएस (जनसाधारण टिकट बुकिंग सेवक) चालू किया गया. पांचरा, भीमगढ़ा, चिनपई, रूपनारायणपुर और छोटा अंबोना आदि में एसटीबीए (स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट) सेवा शुरू की गयी तथा आसनसोल, दुर्गापुर, जसीडीह और मधुपुर आदि स्टेशनों में टिकट विक्र य मशीन लगाने का कार्य इन सुविधाओं में शामिल हैं.
अध्यक्ष सह डीआरएम श्री सचान ने कहा कि रेलवे और डीआरयूसीसी दोनों यात्री सुख-सुविधाओं व रेल सेवाओं के सुधार के लिए कार्य करते हैं. उन्होंने यात्रियों व सभी क्षेत्रों से जुड़े रेलवे उपयोगकर्ताओं के हित में रेलवे की बेहतरी के लिए सदस्यों के सार्थक सुझावों के साथ आगे आने के लिए उनके प्रति अपना आभार व्यक्त किया.उन्होंने आश्वस्त किया कि उनके द्वारा समस्याओं को ज्योंहि रेल प्रशासन की दृष्टि में लाया जायेगा, वे तत्परता के साथ उन्हें देखेंगे.
बैठक में सुब्रत दत्त, परमेश्वर लाल गुटगुटिया, सिद्धार्थ दासगुप्ता, अनुराधा माल्या सर्राफ, सुब्रत कुमार घांटी सहित डीआरयूसीसी के नौ सदस्य उपस्थित थे. सभी सदस्यों ने समूचे आसनसोल मंडल में यात्री सुख-सुविधाओं के संबंध में मंडल की गतिविधियों पर प्रसन्नता व संतोष व्यक्त किया. उन्होंनें पानागढ़ में आसनसोल-सियालदह इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव, रानीगंज में महिलाओं के लिए अलग टिकट काउंटर की व्यवस्था करने आदि का सुझाव दिया. उनके सुझाव का स्वागत किया गया और अनुपालन हेतु नोट किया गया.
वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (थ्री) के कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस मंडल, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर एचके पाण्डेय, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक एके मिश्र, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पीके गुप्ता और कई अन्य शाखा अधिकारी बैठक में उपस्थित थ. उन्होंने अपने कार्यक्षेत्र से संबंधित मामलों में डीआरयूसीसी के सदस्यों के साथ परस्पर विचार-विमर्श किया. अपर मंडल रेल प्रबंधक इसहाक खान ने धन्यवाद ज्ञापित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >