श्याम स्टील कारखाने में फायरिंग

नाकाम कर दी कोिशश. ड्यूटी पर मुस्तैद सुरक्षा कर्मियों ने रोकी चोरी दुर्गापुर : कोकोवेन थाना अंतर्गत अंगदपुर स्थित श्याम स्टील कारखाने में चोरी के मकसद से घुसे चोरों के दल के मंसूबों पर ड्यूटी पर मुश्तैदी से तैनात सुरक्षाकर्मियों ने पानी फेर िदया. चोरों के भागने के दौरान सुरक्षाकर्मियों की फायरिंग में एक चोर […]

नाकाम कर दी कोिशश. ड्यूटी पर मुस्तैद सुरक्षा कर्मियों ने रोकी चोरी
दुर्गापुर : कोकोवेन थाना अंतर्गत अंगदपुर स्थित श्याम स्टील कारखाने में चोरी के मकसद से घुसे चोरों के दल के मंसूबों पर ड्यूटी पर मुश्तैदी से तैनात सुरक्षाकर्मियों ने पानी फेर िदया. चोरों के भागने के दौरान सुरक्षाकर्मियों की फायरिंग में एक चोर गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हुआ है. िफलहाल उसे बर्दवान मेिडकल कॉलेज में भरती कराया गया है.
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की चोरों का एक दल चोरी के इरादे से श्याम स्टील कारखाने में दाखिल हुआ. पांच की संख्या में चोरों पर सुरक्षाकर्मियों की नजर पड़ी तो उन्होंने इनका पीछा िकया. चोर भागने लगे. भागते देख सुरक्षा कर्मी ने इन पर फायरिंग कर दी. इससे एक चोर सुजीत कुमार मिशाल की जांघ में गोली लग गई.
इसके बाद स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. पुलिस ने सुजीत को गंभीर अवस्था में दुर्गापुर महकमा अस्पताल में भरती कराया. लेकिन अत्यधिक खून बहने के कारण िचकित्सकों ने सुजीत को बर्दवान रेफर कर दिया है. बताया जा रहा है कि सुजीत अंगदपुर इलाके का ही रहने वाला है. पुिलस का कहना है िक उससे पूछताछ कर उसके साथियों को जल्द ही िगरफ्तार कर िलया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >