बांकुड़ा : सोनामुखी थाना क्षेत्र के वार्ड 14 के चौधरीपाड़ा में नशे मंे धुत पति ने झगड़े के बाद पत्नी की नुकीले हथियार से हत्या कर दी. बाद में उसने थाने में आत्मसमर्पण कर िदया.
घटना से इलाके में सनसनी है. पुलिस ने बताया िक सुबह नौ बजे के करीब सागर बाग्दी घर से निकला और थोड़ी देर बाद शराब पीकर घर आया. इसके बाद पत्नी के साथ झगड़ना शुरू कर िदया. झगड़े के दरम्यान ही उसने क्रोध में आकर पत्नी टुकटुकी बागदी(32) पर कटारी चला दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. स्थानीय िनवािसयों ने उसे सोनामुखी अस्पताल में भरती कराया लेिकन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. स्थानीय निवासियों ने बताया िक वर्ष 2006 में दोनों की शादी हुई थी. उनके दो पुत्र हैं. इधर, घटना के बाद पति सागर बागदी ने थाने में आत्मसमर्पण कर िदया. पूछताछ में उसने अपना अपराध कुबूल कर िलया है.
बहू को जलाकर मारने के आरोप में िगरफ्तार
रानीगंज. रानीगंज थाना अंतर्गत कुमारबाजार में वीणा बाध्यकर (25) को जलाकर मारने के आरोप में रानीगंज पुिलस ने ससुर बादल बाध्यकर समेत तीन को िगरफ्तार िकया है. बुधवार को उन्हें आसनसोल न्यायालय में पेश िकया गया. अदालत ने सुनवाई के बाद उन्हें जेल हिफाजत में रखने का निर्देश दिया.
उल्लेखनीय है िक वर्ष 2012 में आठ फरवरी को बांकुड़ा जिला के सालतोड़ा निवासी बलाई कालिंदी की पुत्री वीणा का विवाह रानीगंज कुमारबाजार निवासी बादल बाध्यकर के मझले पुत्र बच्चू बाध्यकर के साथ हुआ था. रविवार को आग में झुलसने से वीणा की मौत हो गई. मृतका के िपता बलाई कालिंदी ने मंगलवार को रानीगंज थाना में उसके पति, सास, ससुर और देवर पर जलाकर मारने का आरोप लगाते हुये प्राथमिकी दर्ज कराई.
