विरोध में किया थाने का घेराव

दुर्गापुर : इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्रों से रैगिंग, मारपीट दुर्गापुर : न्यूटाउनशिप थाना के फूलजोड़ स्थित निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्रों ने द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्रों पर रैिगंग और मारपीट का आरोप लगाते हुये कॉलेज प्रबंधन से कार्रवाई की मांग की. लेिकन प्रबंधन की उदासीनता से नाराज […]

दुर्गापुर : इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्रों से रैगिंग, मारपीट
दुर्गापुर : न्यूटाउनशिप थाना के फूलजोड़ स्थित निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्रों ने द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्रों पर रैिगंग और मारपीट का आरोप लगाते हुये कॉलेज प्रबंधन से कार्रवाई की मांग की.
लेिकन प्रबंधन की उदासीनता से नाराज छात्रों ने सोमवार को थाने के समक्ष प्रदर्शन िकया और सुरक्षा एवं कार्रवाई की मांग की. दो घंते तक थाना घेराव करने के बाद भी जब थाना प्रभारी ने उनका शिकायत पत्र नहीं िलया तो छात्रों ने दुर्गापुर महकमा शासक शंखा सांतरा को ज्ञापन पत्र सौंपा.
प्रथम वर्ष के छात्र तनवीर हसन, सत्यमकुमार ने बताया कि कॉलेज के द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र अविनाश मिश्र, अविनाश रंजन, नीरज कुमार के नेतृत्व में प्रथम वर्ष के छात्रों को घुटनों के बल बैठाकर थूक कर चाटने को कहा गया. ऐसा नहीं करने पर बैट, विकेट और हॉकी से पीटा गया.
इतना ही नहीं रात के समय कमरे में घुसकर भी पीटा गया. पूरी घटना कॉलेज प्रबंधन को मालूम होने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई. वे बाहर से पढ़ाई करने आये हैं. अगर इस तरह से मारपीट की जायेगी तो पढ़ाई कैसे पूरी होगी. थाना में घेराव करने के बाद कॉलेज में प्रवेश के दौरान भी द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्रों ने मारपीट की.
पुलिस के आने के बाद कॉलेज प्रांगण में माहौल शांत हुआ. महकमा शासक शंख सांतरा ने कहा िक छात्रों की शिकायत मिली है. कॉलेज प्रबंधन को आदेश दिया गया कि छात्रों को सुरक्षा प्रदान किया जाये अन्यथा प्रशासन कार्रवाई करने पर बाध्य होगा. कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि मामला रैिगंग का नहीं है. आपसी कहासुनी को तूल दिया जा रहा है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.
भाजपा नेता ने रोकी पेड़ की कटाई
हरिपुर : पांडेश्वर प्रखंड के हरिपुर बाजार में भाजपा नेता ने 70 साल पुराने ईमली के पेड़ के काटे जाने का िवरोध करते हुये इसकी जानकारी पांडेश्वर थाने को दी. पुलिस ने आकर पेड़ कटाई रोक दी.
जीतेन चटर्जी ने बताया िक हरिपुर बाजार में ईमली का पेड़ बहुत पुराना है. सड़क निर्माण को कारण बताते हुये इसे काटा जा रहा था. पांडेश्वर थाने को इसकी जानकारी दी गई. पुलिस ने आकर पेड़ कटाई रोक दी. थाना प्रभारी सुब्रत घोष ने बताया िक जांच के दौरान पता चला िक एनएच 60 के िनर्माण के िलये पेड को काटा जा रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >