दुर्गापुर : दुर्गापुर महकमा के गलसी, पांडेश्वर, रानीगंज, दुर्गापुर पूर्व, पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का चुनाव परिणाम आने के बाद शुरू हुई तृणमूली िहंसा के िखलाफ गुरुवार को कांग्रेस-वाम जोट ने दुर्गापुर महकमा शासक शंखा सांतरा को ज्ञापन सौंप शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की करते हुये
शहर में शांति बहाल करने का अनुरोध िकया. दुर्गापूर्व पूर्व के नवनिर्वाचित विधायक संतोष देवराय और पश्चिम के विधायक विश्वनाथ पाड़ियाल ने कहा कि शहर के बेनाचिती, उत्तर पल्ली, 54 फूट, जेमुआ, रानीगंज के मोयरा, मुकंदपुर, मधुसूदनपुर, कांकसा के विभिन्न इलाके में तृणमूल कांग्रेस के समर्थक कांग्रेस वाममोर्चा समर्थकों के ऊपर हमला कर रहे हैं. साथ ही अनेक पार्टी कार्यालय को रातों रात दखल कर रहे हैं.
तृणमूल कांग्रेस को राज्य की जनता ने बहुमत दिया है लेकिन जहां पर उन्हें समर्थन नहीं मिला है वहां हिंसक घटनाओं को अंजाम िदया जा रहा है. पार्टी कार्यालयों पर दखल िकया जा रहा है. यह कहां की बहादुरी है.
शहर की दोनों सीटों पर जनता ने तृणमूल कांग्रेस को नकार िदया. सीख लेकर उन्हें काम करना होगा. चार वर्ष के नगर निगम और पांच वर्ष की तृणमूल सरकार ने शहर में बेहतर काम नहीं िकया, इस कारण उसे हार मिली. 43 वार्डों में से तृणमूल को महज 11 वार्डों में ही बढ़त िमली. वहां भी बहुत कम अंतर रहा. इन्होंने कहा िक शहर में हिंसा बंद नहीं हुई तो कांग्रेस-वाम जोट महकमा शासक कार्यालय के समक्ष आंदोलन करेगा.
श्री पड़ियाल ने बताया कि दुर्गापुर मेन थाना अंतर्गत देबू दास, तुलसी घोषाल के घर में घुसकर तृणमूल कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की. तुलसी घोषाल की पत्नी एवं मां को बुरी तरह से पीटा गया. कांकसा थाना अंतर्गत शोभा पंडित के घर में घुसकर उसके पति एवं बेटे को कटारी से मारने की कोशिश की. कल रात सात नंबर वार्ड निवासी असित खां पर शासक दल के कार्यकर्ताओं ने हमला िकया एवं उनके साथ मारपीट की.
दुर्गापुर इस्पात कारखाना में घुसकर तृणमूल कार्यकर्ताओं ने मारपीट की. इसके अलावा शपथ ग्रहण के बाद पार्टी दफ्तर दखल करने की धमकी दी है. अगर इस तरह की घटनाओं पर तुरंत लगाम नहीं लगाया गया तो विस्तृत पैमाने पर आंदोलन िकया जायेगा.
दुर्गापुर महकमा शासक शंखा सांतरा ने मामले में जल्द से जल्द सकारात्मक कदम उठाने का भरोसा दिया है. मौके पर माकपा के विप्रेंदू चक्रवर्ती, पंकज राय सरकार, कांग्रेस के वंशीधर कर्मकार आदि मौजूद थे.
