रुपनारायणपुर : सालानपुर प्रखंड में देशबंधु बालक विद्यालय (चित्तरंजन) के छात्र रुद्रनाथ राय माध्यमिक परीक्षा में 660 अंक अजिर्त कर प्रखंड के टॉपर बने. चित्तरंजन हाइ स्कूल (अंग्रेजी माध्यम) की दोयेल माजी 652 अंक लेकर द्वितीय और देशबंधु बालिका विद्यालय (चित्तरंजन) की सुजाता आचार्या 645 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही.
देशबंधु बालक विद्यालय में कुल 71 परीक्षार्थी में से 70 उत्तीर्ण हुए. रुद्रनाथ राय को 660 अंक मिले. वह स्कूल सह प्रखंड टॉपर रहे. चित्तरंजन हाइ स्कूल (अंग्रेजी माध्यम) के 78 परीक्षार्थी में से 77 उत्तीर्ण हुए. दोयेल मांझी को 652 अंक मिले. स्कूल की टॉपर बनी. देशबंधु बालिका विद्यालय (चित्तरंजन) में कुल 95 परीक्षार्थियों में से 93 उत्तीर्ण हुयी. सुजाता आचार्य (645 अंक) स्कूल टॉपर रही. पंचम पल्ली हाइ स्कूल (चित्तरंजन) में कुल 62 में से 56 उत्तीर्ण हुए.
जयंत माजी (643 अंक) स्कूल टॉपर बने. आचड़ा नोगेश्वर इंस्टीच्यूट में कुल 230 में से 176 उत्तीर्ण हुए. सायन मांजी (637 अंक) स्कूल के टॉपर बने. चित्तरंजन महिला समिति गल्र्स हाइ स्कूल में कुल 94 में से 65 उत्तीर्ण हुए. अनुश्री माजी (600 अंक) स्कूल टॉपर बनी. चित्तरंजन हाई स्कूल फॉर गल्र्स में कुल 15 में से 12 उत्तीर्ण हुए. अर्पणा गोराई ( 465 अंक) स्कूल टॉपर रही. इकलौते हिंदी माध्यम स्कूल चित्तरंजन कस्तूरबा गांधी हाइ स्कूल में 87 में से 61 उत्तीर्ण हुए. रोहित कुमार (549 अंक) स्कूल टॉपर बने. एथोड़ा शिरिशचंद्र इंस्टीच्यूट में कुल 94 में से 56 उत्तीर्ण हुए. मौसमी पाल (543 अंक) स्कूल टॉपर बनी. चित्तरंजन दसम श्रेणी उच्च विद्यालय में कुल 28 में से 26 उत्तीर्ण हुए.
सचिन मंडल (505 अंक) स्कूल टॉपर बने. हिंदूस्तान केबल्स रुपनारायणपुर हाइ स्कूल में कुल 92 मे ं से 52 उत्तीर्ण हुए. प्रतिमा कुमारी (443 अंक) स्कूल टॉपर बनी. हिंदूस्तान केबल्स रुपनारायणपुर हाइ स्कूल में कुल 19 में से आठ उत्तीर्ण हुए. मुहम्मद नौशात आलम (354 अंक) स्कूल टॉपर बने. आचड़ा राय बलराम गल्र्स हाइ स्कूल में कुल 393 में से 274 उत्तीर्ण हुए. पौलमी बनर्जी (628 अंक) स्कूल टॉपर बनी. कल्याणोश्वरी हाइ स्कूल में कुल 151 में से 92 उत्तीर्ण हुए. शुभम नोनिया (403 अंक) लेकर स्कूल टॉपर बने.
नितुड़िया में कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल
नितुरिया. पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा बोर्ड के परिणाम निकलने के बाद कहीं खुशी तो कहीं गम का नजारा रहा. बच्चे इंटरनेट पर अपने परिणाम देख कर उत्तीर्ण बच्चों ने स्कूल की ओर रुख किये. पारबेलिया कोलियरी बंगला उच्च माध्यमिक विद्यालय में कुल 85 में से 75 उत्तीर्ण हुए.
सौजन्य प्रिय गुरु (583 अंक) स्कूल टॉपर बने. भामुरिया शशिमुखी हाइ स्कूल में कुल 103 में से 83 उत्तीर्ण हुए. अनुज राय ( 576 अंक) स्कूल टॉपर बने. रानीपुर कोलियरी हाइ स्कूल में 172 में से 83 उत्तीर्ण हुए. बीरवल हेम्ब्रम (585 अंक) स्कूल टॉपर बने. लालपुर रमनीबाला हाइ स्कूल में 56 में से 46 उत्तीर्ण हुए. कल्लोल महतो (616 अंक) टॉपर बने. जर्नादनडीह हाइ स्कूल में 200 में से 180 उत्तीर्ण हुए. अतिक मंडल (619 अंक) टॉपर रहे. सालतोड़ा कोलियरी हिंदी हाइ स्कूल में 125 में से 92 उत्तीर्ण हुए. मोहिनी साव (537 अंक) लेकर टॉपर बनी. श्रुति केसरी (468 अंक) दूसरे स्थान पर रही. गुणियारा हाइ स्कूल में कुल 205 में से 158 उत्तीर्ण हुए. विभीषण हांसदा ( 578 अंक) स्कूल टॉपर रही. पारबेलिया कोलियरी हिंदी हाइ स्कूल में 80 में से 61 उत्तीर्ण हुए.
बर्दवान जिले के चार परीक्षार्थी टॉप टेन में
बर्दवान. कटवा काशीराम इंस्यूच्शन के परीक्षार्थी कौस्तव राय 680 अंक प्राप्त कर माध्यमिक परीक्षा में बर्दवान जिला टॉपर बना. बर्दवान जिला के चार परीक्षार्थी राज्य के टॉप टेन की सूची में शामिल हैं. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इन शभी परीक्षार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं भेजी. स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी उनका संदेश व मिठाई लेकर उनके घर गये.
बर्दवान जिला के पूर्वस्थली नीलमनी ब्रrाचारी इन्सच्यूशन के परीक्षार्थी मैत्रीश घोष और कालना अम्बिका महिषामर्दिनी हाइ स्कूल के परीक्षार्थी मनोसीज राय 677 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से जिला में दूसरे स्थान पर रहे. राज्य में टॉप टेन की सूची में दोनों सातवें स्थान पर रहे. 674 अंक प्राप्त कर आसनसोल रामकृष्ण मिशन के छात्र ऋत्विक मंडल जिला में तीसरे स्थान पर रहे. राज्य में टॉप टेन की सूची में उनका स्थान दसवां रहा.
