नगरपालिका के समक्ष प्रदर्शन

आद्रा : पानी की मांग को लेकर कांग्रेस एवं वामफ्रंट के बैनर तले स्थानीय िनवािसयों ने पुरुलिया नगरपालिका के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया. आरोप है कि प्रदर्शनकारी नगरपािलका उपाध्यक्ष शमीम खां को जब ज्ञापन सौंपने गये तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें अंदर प्रवेश करने से रोक िदया. इसदौरान उनके और पुिलस कर्मियों के बीच धक्का-मुक्की […]

आद्रा : पानी की मांग को लेकर कांग्रेस एवं वामफ्रंट के बैनर तले स्थानीय िनवािसयों ने पुरुलिया नगरपालिका के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया. आरोप है कि प्रदर्शनकारी नगरपािलका उपाध्यक्ष शमीम खां को जब ज्ञापन सौंपने गये तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें अंदर प्रवेश करने से रोक िदया. इसदौरान उनके और पुिलस कर्मियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई. पुलिस के खिलाफ लाठी चार्ज करने का आरोप भी लगा है.
प्रदर्शनकािरयों ने अस्पताल मोड़ के समक्ष पथावरोध भी िकया. इस दौरान वे लगातार पानी दे अथवा नगरपािलका छोड़े का नारा लगा रहे थे. इन्होंने पुलिसिया अत्याचार के िखलाफ पुरुलिया सदर थाना के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया. मौके पर कांग्रेस पार्षद एसके मुखर्जी, विभास दास, सीपीएम पार्षद मीता चौधरी, निर्दल पार्षद प्रदीप मुखर्जी आिद उपस्थित थे. इधर, नगरपािलका परिसर में तृणमूल समर्थक कांग्रेस तथा वामपंथी गठबंधन की गुंडागर्दी रोकेंगे का नारा लगा रहे थे.
कांग्रेस पार्षद सह पुरुलिया विधानसभा के कांग्रेस उम्मीदवार एसके मुखर्जी ने कहा कि पुरुलिया नगरपालिका के 23 वार्डों में इन िदनों पानी की भारी किल्लत है. 27 अप्रैल को नपा उपाध्यक्ष शमीम खां को ज्ञापन दिया था. उन्होंने तीन दिनों में पानी की समस्या का हल करने का आश्वासन िदया था. लेिकन सात दिन बीत जाने के बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं िकया गया. मंगलवार को उन्हें पुन: ज्ञापन सौंपने आये थे. लेिकन नगरपािलका में तृणमूल समर्थकों ने पुलिस प्रशासन की मदद से लेकर ज्ञापन सौंपने से रोक िदया.
पुलिस ने लािठयां बरसाई. इधर, पुलिस का कहना है िक किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के िलये कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. लाठी चार्ज नहीं िकया गया है. नगरपािलका उपाध्यक्ष शमीम खां ने कहा िक विचार-विमर्श के लिये रास्ता खुला है. शहर में पानी की समस्या दूर करने के िलये युद्ध स्तर पर कार्य जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >