आइएसपी के पूर्व कर्मी ने की आत्महत्या

बर्नपुर : नरसिंहबांध स्थित रेलवे क्रॉसिंग में गुरुवार क ो भिखारी घासी (52) ने ट्रेन के नीचे आकर आत्म हत्या कर ली. यूथ तृणमूल नेता अमित सेन ने घटना स्थल पर पहुंचकर इसकी सूचना जीआरपी को दी. जीआरपी के एएसआइ दिलीप कुमार लेद ने घटना स्थल से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. […]

बर्नपुर : नरसिंहबांध स्थित रेलवे क्रॉसिंग में गुरुवार क ो भिखारी घासी (52) ने ट्रेन के नीचे आकर आत्म हत्या कर ली. यूथ तृणमूल नेता अमित सेन ने घटना स्थल पर पहुंचकर इसकी सूचना जीआरपी को दी. जीआरपी के एएसआइ दिलीप कुमार लेद ने घटना स्थल से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
जीआरपी सूत्रों ने बताया कि शव मिलने के बाद मृतक के पुत्र काजू धासी को शव शिनाख्त के लिये बुलाया गया. पहचान होने पर शव को आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया. मृतक हीरापुर थाना अंतर्गत रामबांध में अपना घर बना कर रहता था.
आइएसपी के सेनेटरी विभाग में सफाई कर्मचारी के पद से वर्ष 2011 में वीआरएस लिया था. तीन लडकियों व एक लड़का में से एक लड़की व एक लड़का का विवाह कर चुका था. दो लड़कियों का विवाह करना बाकी है.
इस कारण वह काफी परेशान रहता था. गुरुवार की सुबह बर्नपुर से आने वाली सभी ट्रेनो को बैठ कर देख रहा था. आस पास के लोगों से ट्रेन के आने का समय पूछ रहा था. आद्रा आसनसोल पैसेंजर ट्रेन जब वहां से गुजरने लगी तो वह ट्रेन के नीचे आ गया. शरीर के दो टुकड़े हो गये. पोस्टमार्टम के बाद जीआरपी ने शव परिजनों के हवाले कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >