चित्तरंजन : चिरेका महिला कल्याण संगठन द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षणिक व प्रशिक्षण इकाईयों यथा शिशु विहार एवं आशा किरण विद्यालय, मसाला सेंटर,फाइल सेंटर,फैब्रिकेशन सेंटर तथा कल्याणी केन्द्र के 45 कर्मचारियों को संगठन की अध्यक्ष अमिता तायल ने बुधवार को चित्तरंजन क्लब प्रांगण में आयोजित समारोह में उपहार देकर सम्मानित किया.
उन्होंने कहा कि इन 45 कर्मचारियों ने चिरेका महिला कल्याण संगठन में निस्वार्थ भाव से कार्य किया है तथा संगठन को मजबूत बनाने में विशेष भूमिका निभाई है. उन्हें सम्मानित किये जाने से उनकी प्रतिबद्धता को और मजबूती मिलेगी. समारोह में संगठन की अधिसंख्य सदस्य उपस्थित थीं.
रक्त देने आये युवक की मौत
आसनसोल. आसनसोल जिला अस्पताल में दाखिल थैलेसीमिया मरीज लखी धांगड़ (04) को खून देने आये बुधन कोड़ा (30) की अचानक मौत से उसके परिजनों पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा. अंडाल थाना अंतर्गत खास केंदा निवासी संजीव धांगड़ अपनी चार वर्षीया बेटी लखी धांगड़ का इलाज आसनसोल जिला अस्पताल में करा रहा था. लखी थैलेसीमिया की मरीज थी. मंगलवार को संजीव ने अपने पड़ोसी संजय धांगड़ से रक्त देने का आग्रह किया और उसे आसनसोल जिला अस्पताल आने को कहा. उस समय संजीव दुर्गापुर में थे. उन्हें चार पिहया वाहन से जिला अस्पताल लाया गया. ब्लड बैंक पहुंचने के कुछ देर में ही संजीव अचेत हो गये उन्हें जिला अस्पताल के चिकित्सक के पास लाया गया. जहां जांच में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
