फेल स्टूडेंट्स, गार्जियन ने किया घेराव

सियारसोल गर्ल्स स्कूल में शिक्षक, कमेटी अध्यक्ष बने बंधक पुलिस ने बल प्रयोग कर खदेड़ा, दी सबने आत्महत्या की धमकी रानीगंज. सियारसोल गर्ल्स स्कूल की कक्षा एकादश की 33 विद्यार्थियों को टेस्ट परीक्षा में फेल किये जाने के प्रतिवाद में बुधवार को उन्होंने तथा उनके अभिभावकों ने विद्यालय की 20 शिक्षिकाओं तथा स्कूल मैनेजिंग कमेटी […]

सियारसोल गर्ल्स स्कूल में शिक्षक, कमेटी अध्यक्ष बने बंधक

पुलिस ने बल प्रयोग कर खदेड़ा, दी सबने आत्महत्या की धमकी

रानीगंज. सियारसोल गर्ल्स स्कूल की कक्षा एकादश की 33 विद्यार्थियों को टेस्ट परीक्षा में फेल किये जाने के प्रतिवाद में बुधवार को उन्होंने तथा उनके अभिभावकों ने विद्यालय की 20 शिक्षिकाओं तथा स्कूल मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष कंचन तिवारी को कक्षा में बंधक बनाये रखा.

प्रधानाध्यापिका मीता बोस ने रानीगंज थाना पुलिस को इसकी सूचना दी. महिला पुलिस ने स्टूडेंट्सों व अभिभावकों को खदेड़ा. पुलिस की इस कार्रवाई से आक्रोशित स्टूडेंट्सों ने अभिभावकों के साथ आत्महत्या करने की धमकी दी.

स्टूडेंट्स मधूमिता भगत, सुदीप्ता कुमारी ने बताया कि कक्षा में कुल 76 स्टूडेंट्सों ने परीक्षा दी थी. जिसमें से 13 उत्तीर्ण हुयी. जबकि 30 को विद्यालय प्रबंधन ने ग्रेस देकर पास किया, जबकि 33 को फेल कर दिया. उनका कहना था कि अगर 30 को विद्यालय प्रबंधन अपने स्तर से ग्रेस देकर उन्हें पास कर सकता है तो शेष 33 के साथ सौतेला व्यवहार क्यों हो रहा है?

प्रधानाध्यापिका मीता बोस ने बताया कि जिन 30 परीक्षार्थियों को विद्यालय प्रबंधन के स्तर से ग्रेस देकर पास किया गया है, उनके नंबर 24 से अधिक है. जबकि जिन परीक्षार्थियों का नंबर 24 से कम है, उन्हें फेल किया गया है. विद्यालय प्रबंधकीय कमेटी के अध्यक्ष कंचन तिवारी ने कहा कि परीक्षार्थियों को फेल किये जाने का विषय शैक्षणिक विषय है. इस विषय को लेकर शिक्षा विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों से राय ली जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >