नगर निगम कार्यालय पर भाजपा का प्रदर्शन

आसनसोल : पेय जल की समस्या दूर करने, गंदगी की सफाई, बढ़ती बेरोजगारी दूर करने, नगर निगम इलाकों में स्ट्रीट लाइट लगाने सहित 11 सूत्री मांगों के समर्थन में भाजपा पार्षद दल के नेता भीगू ठाकुर के नेतृत्व में पार्षदों व पार्टी कर्मियों तथा समर्थकों ने गुरुवार को आ सनसोल नगर निगम कार्यालय के समक्ष […]

आसनसोल : पेय जल की समस्या दूर करने, गंदगी की सफाई, बढ़ती बेरोजगारी दूर करने, नगर निगम इलाकों में स्ट्रीट लाइट लगाने सहित 11 सूत्री मांगों के समर्थन में भाजपा पार्षद दल के नेता भीगू ठाकुर के नेतृत्व में पार्षदों व पार्टी कर्मियों तथा समर्थकों ने गुरुवार को आ सनसोल नगर निगम कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया. बाद में प्रदर्शनकारियों के शिष्टमंडल ने मांगों से संबंधित ज्ञापन मेयर जितेंद्र तिवारी को उनके कक्ष में सौंपा. मेयर श्री तिवारी ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.
बड़ी संख्या में शामिल थे समर्थक
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत भाजपा समर्थक व कार्यकत्र्ता नगर निगम कार्यालय के पास जमा हुए. उन्होंने विभिन्न मांगों से संबंधित नारे लिखी तख्तियां अपने हाथों में ले रखी थी. उन्हें संबोधित करते हुए पार्षद दल के नेता श्री ठाकुर ने नगर निगम बोर्ड को हर मोर्चे पर विफल बताया. उन्होंने कहा कि नगर निगम का दायरा काफी बढ़ गया है. इस कारण नागरिकों को सभी बुनियादी सुविधाए ं नहीं मिल पा रही है. इनके समाधान के लिए मेयर श्री तिवारी को अपने स्तर से पहल करनी होगी.
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष के अंत में देश के 73 शहरों का सव्रे केंद्रीय शहरी विकास मंत्रलय ने कराया था. उसमें आसनसोल को देश का सर्वाधिक दूसरा गंदा शहर बताया गया था. इससे शहर के सभी नागरिकों को शर्मसार होना पड़ा था. उन्होंने कहा कि सपआई के लिए केंद्र सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन अभियान शुरू किया है. ुसके तहत आवंटित राशि का सही उपयोग होना चाहिए. साथ ही सफाई से जुड़ी आधुनिक तकनीक का उपयोग कर पर्याप्त संख्या में सफाईकर्मियों की नियुक्ति की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि वेस्ट कम्पेक्टर मेकेनिज्म सिस्टम स्थापित की जानी चाहिए.
कई इलाकों में पेयजल संकट
उन्होंने कहा कि गरमी के साथ-साथ शहर में पेयजल संकट बढ़ता जा रहा है. इसके लिए निगम प्रशासन के स्तर से तत्का ल वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके. उन्होंने कहा कि कुल्टी व आसनसोल में ओवरहेड पा नी टंकियां बनायी जानी चाहिए तथा उनसे वितरण सिस्टम को जोड़ना होगा.
उन्होंने कहा कि नगर निगम के इलाकों में स्थित मुख्य सड़कों पर स्ट्रीट लाइट की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है. इसके काऱण संध्या होते ही इन सड़कों पर गुजरते समय महिलाएं व बच्चे खुद को असुरक्षित महसूस करने लगते हैं. जो स्ट्रीट लाइट हैं, उनका भी सही तरीके से रखरखाव नहीं होता है. उन्होंने इस व्यवस्था को दुरूस्थ करने व एलक्ष्डी स्टर्र्ीट लाइटों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया. प्रदर्शन का नेतृत्व करनेवालों में पार्टी पार्षद दल के नेता श्री ठाकुर, पार्षद सीके रेश्मा रामाकृष्णन, पार्षद आशा शर्मा, आसनसोल मंडल भाजपा अध्यक्ष उत्पल कोनार, भाजयुमो के आसनसोल जिला के महासचिव सुदीप चौधरी , सत्यजीत सिंह आदि शामिल थे.
11 सूत्री मांगों का ज्ञापन
प्रदर्शन के बाद पार्षदों के नेतृत्व में शिष्टमंडल मेयर श्री तिवारी से उनके कक्ष में मिला तथा मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा. मुख्य मांगों मे ं सफाई मद में स्वच्छ भारत मिशन की राशि का सही उपयोग करने, सफाई के नयी तकनीकों का उपयोग करने, वेस्ट कम्पेक्टर लगाने, पेयजल सप्लाई की वैकल्पिक व्यवस्था करने, स्ट्रीट लाइटों का बेहतर रखरखाव करने, एलक्ष्डी स्ट्रीट लाइट लगाने, आसनसोल व कुल्टी में अतिरिक्त जल मीनार बनाने तथा उनसे वितरण सिस्टम को जोड़ना, सौ दिन प्रधानमंत्री गारंटी योजना लागू कर रोजगार सृजित करने, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत स्वरोजगार के लिए युवकों को ऋण उपलब्ध कराने, सभी मतदातआओं को आधार कार्ड उपलब्ध कराने, नगर निगम इलाके की कच्ची सड़कों का पक्कीकरण करना, टॉयलेट बनाना, प्रधान मंत्री आवास योजना के लिए उपलब्ध राशि का उचित उपयोग करना, वृद्धा एवं विधवा पेंशन लाभुकों को पेंशन की रकम भेजे जाने पर एसएमएस सेवा द्वारा सूचना देने तथा सभी पार्षदों को नगर निगम कार्यालय में उचित सम्मान देने की मांग शामिल है.
उचित कार्रवाई का मिला आश्वासन
मेयर श्री तिवारी ने शिष्टमंडल को बताया कि अब आसनसोल शहर देश का सर्वाधिक दूसरा गंदा शहर नहीं है. उसके रैंक में काफी सुधार हुआ है. पानी की समस्या कुछ इलाकों में जरूर है. लेकिन उन इलाकों में भी संकट के स्थायी समाधा न के लिए काम हो रहा है. भाजपा पार्षदों ने शहर में अवैध पेय जल कनेक्शनों को काटने और लोगों के घरों में लगे मोटरों को जब्त करने का आग्रह किया. मेयर ने अन्य समस्याओं पर कार्य करने का आश्वासन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >