पानागढ़ : गलसी विधानसभा के कांकसा बनकाठी ग्राम पंचायत के अधीन नीमटिकुड़ी प्राथमिक विद्यालय में 16 नंबर बूथ में वोट देने आ रही खेड़ोबाड़ी ग्राम की 10 आदिवासी महिलाओं पर स्थानीय तृणमूल समर्थित बदमाशों नें बम से हमला कर िदया. घटना में मामूनी सोरेन, सुमित्रा सोरेन आंशिक रूप से घायल हुई है.
बम के आतंक की परवाह किये बगैर ही केंद्रीय वाहिनी महिला वोटरों को अपने साथ बूथ तक सुरक्षित लेकर आयी. वनग्राम में करीब पांच बम फोड़े गये. पास के जंगल में छिपे बदमाशों ने हमला िकया. कांकसा थाना प्रभारी पीयूष कांति लायक, कांकसा बीडीओ अरविंद विश्वास मौका-ए-वारदात पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया.
घटनास्थल का निरीक्षण िकया. घटना को लेकर स्थानीय सीपीएम नेता लघु मुर्मू ने बताया कि खेड़ोबाड़ी में तृणमूल का जनाधार शेष हो गया है. माकपा समर्थित वोटरों में आतंक फैलाने के उद्देश्य से ही सुबह वोट देने आ रही महिला वोटरों पर बम से प्रहार किया गया. इधर स्थानीय तृणमूल नेता चांद बागदी का कहना है कि तृणमूल पर आरोप बेबुनियाद है. महिला वोटरों ने बताया कि हमलावर तृणमूल समर्थित गुंडे थे.
माकपा समर्थक का कान काटा, पैर तोड़ा
केतुग्राम विधानसभा क्षेत्र के मुरग्राम में बूथ संख्या 78 के सामने तृणमूल कर्मियों ने माकपा कार्यकर्ता का कान काट िलया एवं उसका पैर तोड़ िदया गया. केतुग्राम के मुरग्राम में बूथ संख्या 80 के सामने बमबाजी-गोलीबारी होने से अफरा-तफरी मच गई. मतदाता भयभीत होकर बूथ छोड़ कर भाग गए. घटना के पीछे टीएमसी का हाथ बताया जा रहा है. बाद में भागे मतदाताओं को वापस बूथ में बुलाने के लिए केंद्रीय बलों ने माइकिंग की. दूसरी ओर, केतुग्राम की बूथ संख्या 6, 133 व 134 के सीपीएम पोलिंग एजेंट को मारने की धमकी तथा बूथ में जाने पर बाधा देने का आरोप भी टीएमसी पर लगा है.
