ग्रामीणों ने किया वोट का बहिष्कार

पानागढ़ : आजादी के 68 वर्ष बीत जाने के बावजूद आउसग्राम विधानसभा सीट के देवशाला ग्राम पंचायत के सुदूर आदिवासी मूल के तीन गांव अमानीडांगा, धोवाडांगा तथा बावलाबनी के ग्रामीणों ने बुनियादी सुिवधाओं की मांग पर चुनाव का बहिष्कार िकया. तपन सोरेन, शिवली सोरेन ने बताया कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी यहां अभी […]

पानागढ़ : आजादी के 68 वर्ष बीत जाने के बावजूद आउसग्राम विधानसभा सीट के देवशाला ग्राम पंचायत के सुदूर आदिवासी मूल के तीन गांव अमानीडांगा, धोवाडांगा तथा बावलाबनी के ग्रामीणों ने बुनियादी सुिवधाओं की मांग पर चुनाव का बहिष्कार िकया. तपन सोरेन, शिवली सोरेन ने बताया कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी यहां अभी तक विद्युत, रास्ता, पेयजल आदि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई. हर बार चुनाव में वादा करने के बाद नेता चुनाव जीतने के बाद गायब हो जाते हैं. इस बार मतदान का बहिष्कार िकया गया है.
जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक उक्त तीनों गांवों से एक भी मतदाता अपना वोट देने नहीं जायेगा. ग्रामीण विश्वनाथ सोरेन ने कहा िक जब तक गांव में विद्युत व्यवस्था, पक्की सड़क, पेयजल, विद्यालय नहीं बनेगा तब तक यहां से किसी भी चुनाव में वोट नहीं डाला जायेगा. वोट बायकट से राजनीतिक दलों में हड़कंप है. लेकिन ग्रामीणों के रोष के कारण कोई भी राजनीतिक दल के नेता यहां नहीं पहुंच रहे हैं.
36, 67,796 मतदाताओं ने िकया मतािधकार का प्रयोग
16 सीटों पर हुये मतदान में कुल 36,67,796 मतदाताओं ने भाग लिया. इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 18,87,195 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 17,80,570 है. 83 प्रार्थियों के भाग्य का निर्धारण किया गया. इसमें सात महिला प्रार्थी शामिल हैं. सात निर्दल प्रार्थी अपने भाग्य आजमा रहे हैं. जिले की 16 सीटों के लिये कुल 4407 पोलिंग बूथ तैयार किये गये थे. बर्दवान िजलाशासक डॉ सौमित्र मोहन ने बताया कि कुल 17 ऑबजर्बर तथा एक अवर्नेस ऑबजर्बर नियुक्त किया गया. एक पुलिस ऑबजर्बर, तीन एक्सपेंडिचर ऑबजर्बर, 11 जेनरल ऑबजर्बर तथा 1332 माइक्रो ऑबजर्बर को तैनात किया गया था. कुल 17183 पोलिंग पर्सनल बूथों में तैनात किये गये. ओवर ऑल 25000 रहे. कुल 8850 पुलिस पर्सनल तथा 4555 एनबीडब्ल्यू एक्सक्यूटिव तैयार किये गये थे.
बर्दवान में मतदान को लेकर मिली शिकायतों का निवारण
बर्दवान जिले की 16 विधानसभा सीटों पर मतदान के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों व साधारण लोगों से मिली शिकायतों का हल किया गया. ऑनलाइन 1200 के लगभग तथा करीब दो हजार कॉल और एसएमएस से मिली शिकायतों का तत्काल निवारण किया गया.
डॉ सौमित्र मोहन, िजलाशासक, बर्दवान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >