बांकुड़ा : िजले के िवभिन्न िहस्सों में हनुमान जयंती की धूम है. बांकुड़ा शहर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में पूजा-अर्चना की जा रही है. बांकुड़ा के नूतनगंज स्थित श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर में दो िदवसीय उत्सव शुरू हो गया है. झांकियों से सुसज्जित शोभायात्रा निकाली गई. अखंड ज्योत, भजन कीर्तन एवं छप्पन भोग का आयोजन िकया गया है. मंदिर में 34वां श्री हनुमान जयंती उत्सव मनाया जा रहा है. छतवाले बाबा के मंदिर में दूर दराज से भक्तों का समागम होता है. सवामणी प्रसाद वितरण के साथ-साथ भजन-कीर्तन आयोजित होता है. देर रात तक यह दौर चलता है.
दूसरी ओर, बांकुड़ा सतीघाट स्थित श्री हनुमान मंदिर में 73वां हनुमान महोत्सव मनाया जा रहा है.सुबह रामचरित मानस पाठ िकया गया. सतीघाट स्थित श्री हनुमान परिषद चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर बताया गया िक प्रत्येक वर्ष हनुमान जयंती पर झांकी एवं निशान के साथ शोभायात्रा निकाली जाती है. दो दिनों के उत्सव के तहत भजन कीर्तन का आयोजन होता है. इसके अलावा कॉलेज रोड स्थित हनुमान मंदिर, चांदमारी डांगा स्थित हनुमान मंदिर, गोविंद नगर बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती की धूम देखी जा रही है.
इन मंदिरों को भव्य ढंग से सजाया गया है. हेवीमोड़ स्थित संकट मोचन मंदिर से राम मंदिर तक एक शोभायात्रा निकाली गयी. वहीं केशियाकोल मालपाड़ा कामारपाड़ा स्थित हनुमान मंदिर में भजन कीर्तन का दौर सुबह से ही चल रहा है.
श्रीश्याम अखंड ज्योत पाठ: जामुड़िया. श्रीश्याम शिव साधना आश्रम, मास्टर पाड़ा में गुरुवार को श्री श्याम अखंड ज्योत पाठ का आयोजन िकया गया. 101 महिलाओं ने श्यामपाठ वाचक अनूप चोखानी के नेतृत्व में श्याम ज्योति पाठ िकया. कार्यक्रम जसीडीह के परम श्रद्धेय अंगद देवजी के सानिध्य में िकया गया. आयोजक मंडली सदस्य राजेश मेगोतिया, संजय जैन, पप्पू चौधरी, राजू डोकानिया ने बताया कि महिलाएं अपने सुहाग तथा परिवार की मंगलकामना के िलये अखंड ज्योति पाठ में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती है. श्याम बाबा सभी के बिगड़े कार्य संवारते हैं.
