आसनसोल : आसनसोल नगर निगम की सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट स्टैंडिंग कमेटी की चेयरमैन सह पार्षद बबीता दास के नेतृत्व में मंगलवार को ‘क्लीन आसनसोल ग्रीन आसनसोल’ अभियान के तहत आसनसोल सिविल कोर्ट परिसर में सफाई अभियान चलाया गया. इसमें नगर निगम के सेनेटरी विभाग के एसआइ राजेश्वरी भट्टाचार्या, पार्षद कल्याण दास गुप्ता, आसनसोल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष असीम घटक आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.
पार्षद सुश्री दास ने कहा कि बोरो पांच नंबर कमेटी के अंतर्गत आने वाली सभी हेरीटेज बिल्डिंग की सफाई का अभियान 30 अप्रैल तक चलाया जायेगा. आसनसोल के सभी ऐतिहासिक इमारतों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. जिन इमारतों की सूची गुगल व नेट पर अप लोड नहीं भी हो.
उनकी भी सफाई की जायेगी. नगर निगम की पहल पर विश्व धरोहर की भी सफाई का विशेष ध्यान दिया जा रहा है. प्रत्येक बोरो कमेटी इलाकों में सफाई अभियान का आयोजन किया जायेगा. मंगलवार को सफाई कर्मियों ने कोर्ट परिसर के भीतर कू ड़ा क र्कट, बालू गिट्टी आदि की सफाई की गयी थी. कोर्ट की दीवारों पर लगे पोस्टरों को भींगे कपड़ों से पोंछकर दीवारो से हटा दिया गया. कोर्ट परिसर में नालियों, शौचालय, पानी की टंकी आदि की सफाई की गयी.
