पानागढ़ : वीरभूम जिले में चुनाव खत्म होते ही जगह-जगह हिंसक और संघर्ष की घटनाएं होने लगी हैं. इसी क्रम में जिले के रामपुरहाट थाना के कामाख्या ग्राम में पानी के विवाद ने िवकराल रूप धारण कर िलया. इसे केंद्र कर स्थानीय तृणमूल और भाजपा कर्मियों के बीच संघर्ष हो गया.
इस दौरान तृणमूल कर्मी की मौत की खबर है. मृतक का नाम बासूदेव चौधरी बताया गया है. घटना के बाद स्थानीय तृणमूल ने भाजपा कर्मियों के खिलाफ थाने में अभियोग दायर किया है. भाजपा ने तृणमूल के आरोप को बेबुनियाद बताया है.
