हरिपुर : जोड़ा एरिया के परासकोल कोलियरी में बुधवार की रात ड्यूटी के दौरान हॉलेज खलासी नूर मोहम्मद की मौत दिल का दौरा पड़ने से हो गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर कोलियरी एजेंट वाइप्रसाद, मैनेजर बी कर्मकार, कार्मिक प्रबंधन आशिष मोहन पहुंच गये.
इधर, केकेएससी के महासचिव हरेराम सिंह, हरेंद्र गिरि, वीरबहादुर सिंह, मलय घोष, एटक के अवधेश साव, बच्चू लाल चौहान, सीटू के कालीचरण हरिजन और केएमसी के राम सिंहासन घोष भी वहां पहुंचे और मृत श्रमिक के आश्रित को मुआवजा और नौकरी देने की मांग की. रात को ही प्रबंधन के साथ करारनामा बना और उसके बाद शव को पुलिस के हवाले कर दिया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नूर मोहम्मद(55) रात की पाली में ड्यूटी आया. उसने पहले हािजरी बनाई.
12.50 बजे दिल का दौरा पड़ा. उसने बताया िक उसे सीने में दर्द हो रहा है और वह बेचैनी महसूस कर रहा है. ड्यूटी में तैनात सहायक मैनेजर यूके पोरल को जानकारी दी गई. लेकिन समय पर एंबुलेंस मुहैया नहीं कराया गया. कोलियरी डॉक्टर ने घटनास्थल पर पहुंचकर उसे मृत घोषित कर दिया. प्रबंधन और यूनियनों के साथ करार हुआ. पत्नी नूरजहां की रजामंदी से बेटे को नौकरी दी जायेगी. िनयमानुसार 15 िदनों में बकाया का भुगतान िकया जायेगा. करार के बाद शव उठाया गया.
