चुनावी हिंसा. जामुिड़या के बाद अब रानीगंज भी हुआ अशांत
िनर्वाचन के बाद रानीगंज में चुनावी िहंसा शुरू हो गई है. एक ओर एगरा में भाजपा और तृणमूल समर्थकों के बीच भिड़त हो गई तो दूसरी ओर िनमचा कोलियरी में माकपा और टीएमसी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये.
रानीगंज : एगरा प्रखंड अंतर्गत नूतन एगरा में चुनाव के बाद रुइदास पाड़ा के भाजपा तथा मंडलपाड़ा के तृणमूल समर्थक आपस में भिड़ गये. दोनों ओर से जमकर पथराव िकया गया. फायरिंग होने की भी सूचना है.
दोनों ओर से रानीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. खबर पाकर एडीसीपी सेंट्रल राकेश कुमार सिंह, रानीगंज थाना प्रभारी संजीव दास पुलिस तथा अर्धसैनिक बल के जवानों के साथ वहां पहुंचे और स्थिति को सामान्य िकया. इलाके में पुलिस पिकेट बिठाई गई है. खबर पाकर आसनसोल दक्षिण के भाजपा उम्मीदवार दीप्तांशु चौधरी तथा रानीगंज ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संदीप गोप रुइदास पाड़ा पहुंचे और उत्तेजित भाजपा कर्मियों को शांत कराया.
भाजपा कार्यकर्ता संदीप गोप ने बताया कि प्रदीप रुइदास, मुक्ता रुइदास, वापन रुइदास समेत छह कर्मी एगरा हाई स्कूल स्थित बूथों में भाजपा के पोलिंग एजेंट थे. निर्वाचन के बाद वे अपने घर लौट रहे थे. उसी दौरान टीएमसी कर्मी विवेक मंडल, वापी मंडल, अरुण मंडल तथा सुदर्शन खान के नेतृत्व में टीएमसी कर्मियों ने उन पर हमला बोल िदया. वे वहां से भागे.
टीएमसी कर्मी उनका पीछा करते रुइदास पाड़ा आ धमके और यहां महिलाओं के साथ गाली-गलौज की. तीन राउंड हवाई फायरिंग भी की. महिलाओं के साथ बदसलूकी की खबर िमलने के बाद रुइदास पाड़ा के युवक और महिलाएं मंडलपाड़ा जा पहुंचे. मंडलपाड़ा के िनवािसयों ने इन पर ईंट बरसाना शुरू कर िदया. कई ग्रामीणों को चोट लगी. श्री गोप ने बताया िक चुनाव में अशांति फैलाने के उद्देश्य से कई टीएमसी समर्थित असामाजिक तत्व अराजकता फैलाने मोटरसाइिकल से आये थे. विरोध करने पर वे मोटरसाइिकल छोड़कर फरार हो गये.
दूसरी ओर, टीएमसी कार्यकर्ता विवेक मंडल ने बताया कि निर्वाचन के बाद टीएमसी कर्मी क्लब में बैठे थे.अचानक भाजपा कर्मी प्रदीप रुइदास समेत काफी संख्या में रुइदास पाड़ा के युवक-युवतियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी. हवाई फायरिंग भी की गई. पत्थरबाजी में मंडल पाड़ा के दो युवकों की मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई. विवेक मंडल ने बताया कि भाजपा कर्मियों के पथराव से कई घरों की खिड़कियों के कांच टूट गये.
आतंकित किये जाने का आरोप
जामुड़िया. चुनावी िहंसा में आशियाना खो चुके जामुड़िया के सतौड़ ग्राम के बाउरी पाड़ा के माकपा कर्मी दुगाई बाउरी के घर राहत सामग्री ले जा रहे माकपा कर्मियों को टीएमसी कर्मियों द्वारा धमकाने का आरोप माकपा उम्मीदवार जहांआरा खाने ने लगाया है. सुश्री खान ने बताया कि दुगाई ने चुनाव के दौरान सतौड़ ग्राम में घूम-घूम कर माकपा के समर्थन में जुलूस िनकाला था.
वह ग्राम के बूथ में माकपा का पोिलंग एजेंट था. इसी बात को लेकर टीएमसी कर्मी उसे बार-बार धमकी दे रहे थे. चुनाव के दौरान ही उसके घर में आग लगा दी गई. रुइदास पाड़ा के युवकों को धमकी दी गई. टीएमसी की धमकी से पूरा ग्राम पुरुष शून्य हो गया. माकपा समर्थक महिलायें भय से ग्राम स्थित एकमात्र तालाब नहीं जा रही है.
ग्राम में एकमात्र पीएचई का नल तोड़ दिया गया है. पुलिस को खबर दिये जाने के बाद भी कुछ देर के लिये सेंट्रल फोर्स गांव में आ रही है. उनके वापस जाने के बाद पुन: टीएमसी का आतंक कायम हो जा रहा है. घटना की निर्वाचन आयोग के पास शिकायत की गयी है. दूसरी ओर, जामुड़िया ब्लॉक टीएमसी अध्यक्ष पूर्ण शशि राय ने टीएमसी पर लगाये गये आरोप को निराधार बताया है.
