आद्रा : नर्स को कुप्रस्ताव एवं जबरन उसके साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में आद्रा पुलिस ने स्वास्थ्य कर्मी को गिरफ्तार किया है. शनिवार को आद्रा थाना अंतर्गत चौधरी नर्सिंग होम में घटना से सनसनी फैल गयी. नर्स के परिजनों ने दुर्व्यवहार, शारीरिक तौर पर परेशान करने तथा मारपीट करने का आरोप स्वास्थ्य कर्मी पर लगाते हुये मामला दर्ज िकया है.
नर्स के परिजनों ने दावा किया है िक सीडीएच के स्वास्थ्य कर्मी रहमत अली खान कुछ दिनों से नर्स को कुप्रस्ताव तथा शारीरिक संबंध बनाने का प्रस्ताव दे रहा था. इस विषय में संस्था के कर्णधार संतरंजन चौधरी से नर्स ने शिकायत की थी. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई और शनिवार की सुबह रहमत अली ने नर्स रूम में प्रवेश कर नर्स के साथ जबरदस्ती करना चाहा.
प्रतिवाद करने पर अली ने उसे मारा और उसका बायां कंधा तोड़ िदया. घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है. पुलिस ने शिकायत मिलते ही रहमत अली को अपने कब्जे में कर लिया. नर्स का इलाज रघुनाथपुर अनुमंडल अस्पताल में िकया गया. रघुनाथपुर अनुमंडल पुलिस अधिकारी अभिजीत बनर्जी ने कहा कि नर्स के साथ दुर्व्यवहार की िशकायत िमली है. स्वास्थ्य कर्मी रहमत अली को गिरफ्तार किया गया है.
