परिवर्तन के नाम पर मांगा वोट

चुनावी दावंपेंच. जामुिड़या में सीएम का वादा- दासू को जितायें, हर जायज मांगें होंगी पूरी तृणमूल की स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने िशल्पांचल में बुधवार को तूफानी प्रचार िकया. उन्होंने इस दौरान तृणमूल प्रत्याशियों को जीत िदलाने की जनता से अपील की. जामुड़िया. जामुड़िया विधानसभा के तृणमूल उम्मीदवार वी शिवदासन उर्फ दासू तथा पांडेश्वर […]

चुनावी दावंपेंच. जामुिड़या में सीएम का वादा- दासू को जितायें, हर जायज मांगें होंगी पूरी
तृणमूल की स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने िशल्पांचल में बुधवार को तूफानी प्रचार िकया. उन्होंने इस दौरान तृणमूल प्रत्याशियों को जीत िदलाने की जनता से अपील की.
जामुड़िया. जामुड़िया विधानसभा के तृणमूल उम्मीदवार वी शिवदासन उर्फ दासू तथा पांडेश्वर विधानसभा के उम्मीदवार जितेंद्र तिवारी के समर्थन में बुधवार को विजय नगर फुटबॉल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पार्टी सुप्रीमो सह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वर्ष 2011 से पूरे राज्य में आये राजनीतिक परिवर्तन के बावजूद भी जामुड़िया में कोई परिवर्तन नहीं आया.
आतंक तथा लगातार कष्ट सहते हुए जामुड़िया निवासी को इस बार परिवर्तन लाना होगा. पार्टी प्रत्याशी दासू को समर्थन देकर. दासू ने दूसरे राज्य का मूल निवासी होने के बाद भी अपनी पुरी जिंदगी आसनसोल के लिये दे दी है. जामुड़िया के निवासी भी दासू के प्रति अपने कर्तव्य का पालन करते हुए उसे एक बार सेवा का मौका अवश्य दें.
सभा के दौरान राशन कार्ड धारकों को दो रुपया किलो चावल अथवा गेहूं प्रदान करने के मामले में बोरो चेयरमैन शेख शानदार को मंच से हिदायत दी. उन्होंने कहा कि टीएमसी में सभी जाति धर्म के लोग मौजूद है. इस बार रानीगंज में सोहराब अली की पत्नी नरगिस बानो सह राज्य में 57 अल्पसंख्यकों को उम्मीदवार बनाया गया है. उन्होंने कहा कि सीपीएम के कारण राज्य कर्ज के बोझ तले दबे होने के बावजूद सीमित संसाधन में टीएमसी के शासनकाल में 80 थाना, 30 महिला थाना, 19 मानवाधिकार कोर्ट, 15 विश्वविद्यालय, 11 आइटीआइ, 19 अल्पसंख्यक भवन, 21 कवि तीर्थ भवन, पांच कमिश्नरेट का गठन किया गया है.
सबूज साथी, युवाश्री, कन्याश्री आदि योजनाएं शुरू की गयी हैं. उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस ने वर्ष 2011 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल के साथ रह कर सीपीएम के अत्याचारों की क ड़ी आलोचना की थी, वही सीपीएम के साथ मिल कर वोट मांग रही है. सुश्री बनर्जी ने कहा कि मेडिकल क्षेत्र में काफी विकास हुआ है.
सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क इलाज, दवा तथा ऑपरेशन करा कर रोगी स्वस्थ होकर घर लौट रहे है. जबकि सीपीएम के समय में जो जिंदा अस्पताल में जाते थे, वे मृत होकर वापस लौटते थे. सभा में दिनेश बजाज, बर्दवान जिला परिषद के अध्यक्ष देवेन टूडू, उपाध्यक्ष प्रिया सूत्रधर, तापस चक्रवर्ती, प्रत्याशी वी शिवदासन उर्फ दासू, प्रत्याशी जितेन्द्र तिवारी, मेयर परिषद सदस्य (वाटर सप्लाई) पूर्णशशि राय, सुकुमार भट्टाचार्या, लतीफा काजी, पार्षद बबीता दास आदि मंच पर आसीन थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >