सांकतोड़िया : इस्टर्न कोलफिल्ड लिमिटेड (इसीएल) के कमांड एरिया में 43 बिलियन टन उच्च गुणवत्ता के कोयला का भंडार है. इसीएल के सीएमडी के तकनीकी सचिव निलाद्री राय ने कहा कि कंपनी कोयला उत्पादन का 80 फीसदी कोयला पावर प्लांटों को देती है. शेष 20 फीसदी कोयला सीमेंट, इस्पात सहित अन्य कल कारखानों को दिया जाता है. उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान के तहत तैयार पुराना खाका में कंपनी को खनन करने में कई तरह की परेशानी है.
ज्योलॉजिकल सर्वे के बाद कोयला निकासी के लिये माइनिंग प्लान तैयार किया जा रहा है. प्लान के तहत एक मीटर गहराई खनन करने के लिये 16 मीटर चौड़ी जगह की जरुरत है. जगह के अभाव को दूर करने के लिये कई तरह के बदलाव की संभावना व्यक्त की गयी. उन्होंने कहा कि घनी आबादी वाला क्षेत्र होने के कारण पुनर्वास की धीमी गति खनन क्षेत्र में कई तरह की बाधा उत्पन्न कर रही है. नये प्लान की समीक्षा की जा रही है. मालूम हो कि 2015 के सर्वे के अनुसार पूरे देश में 306 बिलियन टन कोयला का भंडार है.
2016 का सर्वे रिपोर्ट तैयार कर लिया गया है. इसमें आठ से दस फीसदी की बढोतरी हुयी है. कंपनी प्रबंधन भूमिगत खदानों पर विशेष ध्यान दे रहा है. सभी खदानों को लोडर लेस माइंस बनाया जा रहा है. नयी नयी मशीनें लगायी जा रही है. झांझरा में दो कंटीन्यूअस माइनर लगाया गया है और भी लगाने की योजना है.
कई खदानों में एसडीएल मशीन लगायी गयी है ताकि उत्पादन में बढोतरी हो सके. वैसे प्रत्येक वर्ष उत्पादन में बढोतरी हो भी रहा है. दूसरी ओर कहा कि कई वैसे भी खदानें है जहां उत्पादन कम हो रहा है. वैसे परिस्थिति में दो खदानों को एक में मिला देंगे. वैसे मे मैन पावर की भी काफी बचत होगी और उत्पादन भी बढ़ जायेगा.
प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने पर पांच धराये
आसनसोल. आसनसोल स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक के निकट वीवीआइपी सैलून के प्रतिबंधित क्षेत्र में अनधिकृत प्रवेश करने वाले पांच रेल यात्रियों को आरपीएफ बलों ने गिरफ्तार किया. आरपीएफ वेस्ट पोस्ट के अधिकारी राजेश मंडल ने बताया कि मंगलवार को पांच लोगों को अनधिकृत प्रवेश करने के आरोप में पकड़ा गया है. उनसे जुर्माना वसूल कर उन्हें चेतावनी दे कर छोड़ा गया.
