सुरक्षा अधिकारी ठहरेंगे गेस्ट हाउसों में

आसनसोल : प्रशासनिक भवन कथा हॉल में अतिरिक्त जिला शासक सुमित गुप्ता की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक हुयी. इसमें विधान सभा चुनाव के दौरान स्टार प्रचारकों के साथ आनेवाले सरकारी कर्मियों के ठहरने व खानपान की व्यवस्था करने के मुद्दे पर चर्चा की गयी. अतिरिक्त जिलाशासक श्री गुप्ता ने कहा कि चुनाव प्रचार के […]

आसनसोल : प्रशासनिक भवन कथा हॉल में अतिरिक्त जिला शासक सुमित गुप्ता की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक हुयी. इसमें विधान सभा चुनाव के दौरान स्टार प्रचारकों के साथ आनेवाले सरकारी कर्मियों के ठहरने व खानपान की व्यवस्था करने के मुद्दे पर चर्चा की गयी. अतिरिक्त जिलाशासक श्री गुप्ता ने कहा कि चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारक के आने के कारण उनकी सुरक्षा के लिए विशेष पुलिस बल व एसपीजी का दौरा होता है.
इन टीमों को सभा से एक दो दिन पहले ही स्थल पर पहुंच कर सुरक्षा की चौकस व्यवस्था करनी पड़ती है. खास कर जेड श्रेणी के नेतआों की सुरक्षा के लिए एसपीजी की टीम दो दिन पहले ही आती है. इस स्थिति में इन टीमों के सदस्यों को गेस्ट हाउस में ठहराने व उनके लिए आवश्यक सुविधा जुटाने की जरूरत पड़ती है. बैठक में इनके ठहरने के लिए गेस्ट हाउसों के उपयोग करने पर सहमति बनी. सरकारी संस्थानों यथा-राज्य सरकार के वन विभाग, लोक स्वास्थ्य व अभियंत्रण विभाग, सेल-इस्को स्टील प्लांट, इस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड तथा पूर्व रेल के पास दो गेस्ट हाउस है.
इनके गेस्ट हाउसों में इनके ठहराने की व्यवस्था की जायेगी. इसके साथ ही इनकी सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को सभा स्थलों पर पेयजल की व्यवस्था करने पर भी चर्चा की गयी. तय हुआ कि पेयजल की सप्लाई आसनसोल नगर निगम तथा पीएचइडी के द्वारा की जायेगी.
बैठक में महाकमा शासक सह चुनाव अधिकारी प्रलय राय चौधरी, जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी प्रलय सरकार, आसनसोल साउथ विधान सभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी सयातन बोस, कुल्टी विधान सभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी कौशिक मुखर्जी, बाराबनी विधान सभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी सौम्य चटर्जी, आसनसोल साउथ थाना प्रभारी मनोरंजन मंडल, हीरापुर थाना प्रभारी राजशेखर मुखर्जी, आइएसपी, रेल, इसीएल, पीएचइडी, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग तथा बिजली विभाग के अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >