रानीगंज : आसनसोल साउथ थाना अंतर्गत डामरा इलाके से मंगलवार की संध्या किडनैप हुयी कक्षा दस की स्टूडेंट्स सुमन बाउरी को पुलिस की तत्परता से रानीगंज रेल स्टेशन से बरामद कर लिया गया.
अपराधी उसे ट्रेन द्वारा बाहर ले जाने की फिराक में थे. सुमन के अनुसार चार पांच की संख्या में युवक तथा चार पांच महिलाओं ने उसे काला रंग के स्कॉर्पियो में नशे की हालत में बैठाकर रानीगंज रेलवे स्टेशन के पास उसे ट्रेन द्वारा बाहर ले जाने की फिराक में थे. पर वह मोबाइल फोन के माध्यम से अपने मामा उदय बाउरी को एसएमएस कर रही थी. इधर पुलिस उसके लोकेशन टावर के आधार पर रानीगंज सियारसोल इलाके पहुंची थी.
एवं सियारसोल पहुंचने पर उसका लोकेशन रानीगंज स्टेशन दिखने पर साउथ थाना के एएसआई मनोरंजन कुमार द्वारा सूमन को गाड़ी से बाहर आकर चिल्लाने का एसएमएस उसके मामा के मोबाइल द्वारा भेजा. सुमन साहस करते हुए स्कॉर्पियो का दरवाजा खोलकर बाहर आ गयी इधर अपराधी सुमन को छोड़ कर फरार हो गये. पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है कि यह वास्तव में किडनैप का मामला था अथवा प्रेम प्रसंग का.
