रानीगंज : आसनसोल नगर निगम अंतर्गत बोरो नंबर दो कार्यालय में कार्यरत आइएनटीटीयूसी से संबद्ध कर्मचारी यूनियन ने रानीगंज के टीएमसी उम्मीदवार नरगिस बानो के समर्थन में बोरो कार्यालय से जुलूस निकाला. यह एनएसबी रोड, बड़ाबाजार, मारवाड़ी पट्टी, तिलक रोड होते हुए रानीगंज रेल स्टेशन के पास समाप्त हुआ.
इसमें संगठन के रानीगंज कार्यालय के शाखा सचिव मोहम्मद हसनैन, रानीगंज ब्लॉक टाउन टीएमसी अध्यक्ष आलोक बोस, मोहम्मद खुर्शीद सहित काफी संख्या में म्युिनसिपल कर्मी मौजूद थे. जुलूस के दौरान मोहम्मद हसनैन ने कहा कि मां-माटी-मानुष की नेत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में पुन: बंगाल में तृणमूल की सरकार बनेगी.
