लोजपा कार्यालय में बनी भाजपा की चुनावी रणनीति

चिनाकुड़ी : कुल्टी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार डॉ. अजय पोद्दार के समर्थन में सोदपुर 9/10 नंबर लाइनपार स्थित लोजपा कार्यालय में प्रदेश सचिव पीएम मलखान पासवान की अध्यक्षता में बैठक कर चुनावी रणनीति तैयार की गयी. बैठक में प्रत्याशी डॉ पोद्दार , बीएमएस नेता जयनाथ चौबे, सुब्रत मिश्र, दयाचंद नोनिया, धीरज गिरि, अशोक कुमार, […]

चिनाकुड़ी : कुल्टी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार डॉ. अजय पोद्दार के समर्थन में सोदपुर 9/10 नंबर लाइनपार स्थित लोजपा कार्यालय में प्रदेश सचिव पीएम मलखान पासवान की अध्यक्षता में बैठक कर चुनावी रणनीति तैयार की गयी.
बैठक में प्रत्याशी डॉ पोद्दार , बीएमएस नेता जयनाथ चौबे, सुब्रत मिश्र, दयाचंद नोनिया, धीरज गिरि, अशोक कुमार, रमाकांत राय, लोजपा के जिला अध्यक्ष सतीश वर्मा, कुल्टी ब्लॉक अध्यक्ष महफूज आलम एवं आरएसएस के माधव घोष, मलय मंडल आदि शामिल थे. बैठक में पार्टी कर्मियों को चुनाव प्रचार अनुशासित तरीके से करने तथा हर मतदाता से संपर्क करने का निर्देश दिया गया.
मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने की रणनीति बनायी गयी. बीएमएस नेता श्री चौबे ने कहा कि चुनावी जीत हासिल करने के लिये कड़ी मेहनत करनी होगी. घर घर जाकर लोगों से मिल कर उनकी भावना को अपनी ओर आकर्षित करना होगा तभी अपनी मंजिल हासिल कर सकते है. क्योंकि तृणमूल प्रत्याशी उज्जवल चटर्जी का राजनीतिक अनुभव 25 वर्षों का है और लगातार दस वर्षो से विधायक हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >