अधीर ने साधा तृणमूल पर िनशाना
बांकुड़ा : रस्सी से बांधकर टीएमसी को बाहर फेंक देना है. मुख्यमंत्री सब कुछ निगलने की ताक में है. स्टिंग ऑपरेशन से जुड़े नेता अगर िववेकानंद है तो दीदी शायद सारधा देवी है. ये बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने बांकुड़ा बंग विद्यालय मैदान प्रांगण में वाम समर्थित कांग्रेस प्रार्थी शंपा दरीपा के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोिधत करते हुये कहीं.
उन्होंने कहा िक प्रयोजन के तहत कांग्रेस-वामपंथी एक हुये हैं. राज्य में अगर िकसी शिल्प की उन्नति हुयी है तो वह चिटफंड है. तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने नौकरी के नाम पर घुस लेने का रेट ठीक कर िलया है. सभी अलीबाबा चालीस चोर की तरह है. ‘दाल भात तरकारी, सब हाथ सरकारी’ है. दीदी दिल्ली से पैसा लेकर यहां विकास का ढोल बजा रही है. श्री चौधरी ने नारदा घूस कांड की सीबीआइ जांच की मांग की.
विपक्षियों पर बरसे अभिजीत
दुर्गापुर. 34 वर्षों के वाममोरचा शासन में पहाड़ से लेकर जंगलमहल तक कानून व्यवस्था िबगड़ गई थी. एक लाख लोगों का खून हुआ. वहांं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्या, माकपा के विमान बसु, सूर्यकांत मिश्र सभा करने से डरते थे. लेिकन आज वे बेखौफ होकर वहां सभा कर रहे है. यह देन राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की है. ये बातें सांसद अभिषेक बनर्जी ने दुर्गापुर विधाननगर स्थित एफसीआई मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही.
उन्होंने कहा कि जो काम 34 वर्ष में वाममोरचा सरकार नहीं कर पाई उसे मात्र साढ़े चार वर्ष में तृणमूल सरकार ने कर दिखाया. आने वाले समय में राज्य का और अधिक िवकास होगा. इसके लिये पुन: तृणमूल सरकार को सत्ता में लाना होगा. तृणमूल कांग्रेस पर विपक्षी पार्टियां चाहे िजतने आरोप लगाये लेिकन राज्य की जनता भलीभांति जानती है कि वाममोरचा ने क्या किया है और केंद्र में भाजपा की सरकार क्या कर रही है. राज्य की जनता को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की छवि पर आस्था और विश्वास है.
जनता ने 2011 में परिवर्तन लाया. इस बार भी जनता जनार्दन राज्य में तृणमूल कांग्रेस को सत्ता में लायेगी. मौके पर बर्दवान जिला (शिल्पांचल) के अध्यक्ष उत्तम मुखर्जी, दुर्गापुर पूर्व की तृणमूल कांग्रेस प्रार्थी प्रदीप कुमार मजुमदार, पांडेश्वर के तृणमूल कांग्रेस प्रार्थी जितेंद्र कुमार तिवारी तथा प्रभात चटर्जी मौजूद थे.
अमल हलदर का चुनावी सभा: रानीगंज. रानीगंज तथा आसनसोल साउथ विधानसभा क्षेत्र के वाम-कांग्रेस जोट उम्मीदवार रुनु दत्ता तथा हेमंत प्रभाकर के में रानीगंज माकपा ने सियारसोल ग्राम तथा अशोक पल्ली मैदान में चुनावी सभा का आयोजन िकया.
इस सभा में बर्दवान जिला माकपा के पूर्व महासचिव अमल हलदर, सीपीआई नेता गोविंद राउत, जेके श्रीवास्तव, पूर्णेंदू बनर्जी, सुचेता पाल, अनूप मित्र, किशोर घटक आिद उपस्थित थे. सभा को संबोधित करते हुए अमल हलदर ने कहा कि राज्य में चारों ओर नारी पर आक्रमण हो रहा है. नये कल-कारखानों की कौन बात करे, पुराने में भी ताला लग रहा है. शिक्षा के क्षेत्र में भी अराजकता है.
