आसनसोल : आसनसोल उत्तर विधानसभा से तृणमूल प्रार्थी सह श्रम मंत्री मलय घटक के समर्थन में वार्ड 15 अंतर्गत शीतला दिनेश पल्ली में लगाये गये चार बैनरों को क्षतिग्रस्त किये जाने से स्थानीय तृणमूल समर्थकों में भारी आक्रोश है.
स्थानीय पार्षद सह मेयर परिषद सदस्य श्याम सोरेन ने बताया कि पांच दिन पहले वार्ड अंतर्गत विभिन्न चौक चौराहों पर प्रार्थी श्री घटक के समर्थन में प्रचार बैनर बांधे गये थे. रविवार की रात तक बैनर देखे गये.
सोमवार की सुबह कार्यकर्ताओं ने देखा कि बैनर क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिरे हैं. इससे कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है. उन्होंने कहा कि पार्टी के वरीय नेताओं को सूचना दी गयी है. प्रार्थी श्री घटक को भी सूचित किया गया है. आसनसोल नॉर्थ थाना प्रभारी को सूचित किया गया है. प्रचार में व्यस्तता के कारण प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी. मंगलवार को आसनसोल नॉर्थ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.
