आसनसोल : आसनसोल स्टेशन में सभी प्रकार के मेंनटेंनेंस कार्यो को सुनियोजित ओर सटिक प्रकार से पूरा करने के लिए स्टेशन प्रबंधक हसन नियाज को मंगलवार को डीआरएम कार्यालय भवन में जीएम अवार्ड से पुरस्कृत किया गया. इस्टर्न रेलवे मुख्यालय के महाप्रबंधक आरके गुप्ता के दौरा में आसनसोल स्टेशन का चयन जीएम अवार्ड के लिये हुआ था. मंगलवार को डीआरएम कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डीआरएम एनके सच्चन ने पांच हजार रुपया नगद के साथ जीएम अवार्ड स्टेशन प्रबंधक श्री नियाज को प्रदान किया.
एडीआरएम इशाक खान, एसडीपीओ चिनमय आइच, एसडीओएम अविनाश कुमार मिश्र, एसडीसीएम आशूतोष उपाध्याय आदि उपस्थित थे. मानकर से सिमुलतला स्टेशन तक पूर्व रेलवे मुखयलय के महाप्रबंधक श्री गुप्ता का वार्षिक दौरा 15 दिन पूर्व हुआ था. दौरे में स्टेशन परिसर की साफ सफाई के साथ हर प्रकार के कार्यो का जायजा लिया गया था. जिसमें आसनसेाल स्टेशन का प्रदर्शन बेहतर रहा. जिसके कारण आसनसोल स्टेशन का चयन जीएम अवार्ड के लिये हुआ. मंगलवार को यह अवार्ड स्टेशन प्रबंधक श्री नियाज को सौंपा गया.
