सुरक्षा गार्ड, लोहा चोरों में संघर्ष, हवाई फायरिंग

दुर्गापुर : न्यूटाउनशिप थाना के बंद एमएएमसी कारखाने में तैनात सुरक्षा गार्ड और लोहा चोरों के बीच जमकर फायरिंग हुयी. हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. खबर पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तब तक लोहा चोरों का दल फरार होने में कामयाब हो गया. बंद कारखाने में चोरी की बढ़ती […]

दुर्गापुर : न्यूटाउनशिप थाना के बंद एमएएमसी कारखाने में तैनात सुरक्षा गार्ड और लोहा चोरों के बीच जमकर फायरिंग हुयी. हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. खबर पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तब तक लोहा चोरों का दल फरार होने में कामयाब हो गया. बंद कारखाने में चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर माकपा की दो नंबर जोनल कमेटी ने दुर्गापुर महकमा शासक कस्तूरी सेन गुप्ता को ज्ञापन सौंप कर राष्ट्रीय संपत्ति की रक्षा की मांग की है.

माकपा नेता पंकज राय सरकार ने बताया कि वर्ष 2002 में घाटा में चलने के कारण कंपनी बंद हो गयी थी. उस समय कारखाना को चालू करने का प्रयास किया गया था. राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जिस समय एनडीए की सरकार में रेल मंत्री थी उस समय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कारखाना खोलने का आश्वासन दिया था.

उसके बाद यूपीए सरकार पर भी कारखाना खोलने के लिये वाममोरचा ने दबाव बनाया था. वर्ष 2010 में कोल इंडिया, भेल, डीवीसी ने एक साथ समझौता कर शीघ्र ही कारखाना खोलने का लोगों को भरोसा दिया था लेकिन समझौता के पांच वर्ष गुजरने के बाद कारखाना अब तक नहीं खुला. कारखाना के अंदर करोड़ों रुपये के स्क्रैप की चोरी धड़ल्ले से हो रही है.

सिलसिला लंबे समय से जारी है. बुधवार की रात लोहा चोरों का एक दल गाड़ी लेकर कारखाना में चोरी करने के मकसद से प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था. उसी समय कारखाना में तैनात सुरक्षा गार्डो ने हवाई फायरिंग की जिसके जवाब में लोहा चोरों ने बीस राउंड हवाई फायरिंग की. पुलिस को आते देख लोहा चोर फरार हो गये. चोरों के खिलाफ कार्रवाई न कर उल्टे सुरक्षा गार्डो को हवाई फायरिंग के लिये पुलिस ने डांट- फटकार लगायी.

सुरक्षा गार्डो ने बताया कि प्रतिदिन कारखाना के अंदर चोर प्रवेश करने की फिराक में लगे रहते हैं. लेकिन सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था होने के कारण वे चोरी करने में सफल नहीं हो पाते हैं. रात में भी लोहा चोरी का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके. इंटक नेता असीम चटर्जी ने कहा कि मौजूदा समय कारखाना के अंदर 80 सुरक्षा गार्ड तैनात है.

कारखाना की संपत्ति चोरी न हो सुरक्षा गार्ड इसका खयाल कर रहे हैं. लेकिन पुलिस की मदद नहीं मिलने के कारण ही चोरों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. कोल इंडिया के चेयरमैन ने आश्वासन दिया है कि बहुत जल्द केंद्र सरकार से कारखाना खोलने पर विचार विमर्श होगा. पुलिस ने बताया कि चोरी को रोकने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >