कालियागंज में माकपा कार्यकर्ताओं की पिटाई

दुर्गापुर : जेमुआ ग्राम पंचायत के कालियागंज बस्ती में तृणमूल कांग्रेस नेता सधीन घोष, दयामोय गोराइ, बप्पा रुइदास ने माकपा कार्यकर्ता माणिक भूषण सूत्रधर और तरुण कर को पीट-पीटकर घायल कर दिया. दोनों को दुर्गापुर महकमा अस्पताल में इलाज के लिये भरती कराया गया है. इन्होंने विधाननगर फांड़ी में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस […]

दुर्गापुर : जेमुआ ग्राम पंचायत के कालियागंज बस्ती में तृणमूल कांग्रेस नेता सधीन घोष, दयामोय गोराइ, बप्पा रुइदास ने माकपा कार्यकर्ता माणिक भूषण सूत्रधर और तरुण कर को पीट-पीटकर घायल कर दिया. दोनों को दुर्गापुर महकमा अस्पताल में इलाज के लिये भरती कराया गया है. इन्होंने विधाननगर फांड़ी में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.
माकपा नेता पंकज राय सरकार ने बताया कि पांडेश्वर विधानसभा के विधायक गोरांगो चटर्जी के विधायक फंड से फरीदपुर ब्लॉक को सड़क निर्माण के लिये पांच लाख रुपये का आवंटन हुआ है. दो वर्षो तक निर्माण कार्य नहीं हुआ. फरीदपुर बीडीओ को लिखित पत्र देकर सड़क निर्माण शुरू करने की अपील की गयी. बीडीओ के निर्देश पर कालीगंज बस्ती में सड़क निर्माण का काम सोमवार से शुरू किया गया.
वहां विधायक गौरांगो चटर्जी के नाम का बोर्ड लगा था. लेकिन तृणमूल कांग्रेस के सधीन घोष और उनके साथियों ने रास्ते का काम बंद करते हुए गौरांगो चटर्जी का बोर्ड उखाड़कर फेंक दिया. उसके बाद माकपा कर्मी माणिक भूषण सूत्रधर और तरुण कर को लाठी डंडा से पिटाई करते हुये घायल कर दिया. माकपा छोड़ने की धमकी दी. तृणमूल कांग्रेस नेता सधीन घोष से संपर्क करने पर उनका मोबाइल बंद पाया गया. इस कारण उनकी प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई.
गृहवधू ने की आत्महत्या
बर्दवान. मेमारी थाना अंतर्गत नगिला में नवविवाहिता चंदा महतो (20) की आग में झुलसकर मौत हो गई. उसने गांव के ही अमित शम्मी से प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद दहेज की मांग को लेकर परिजनों ने उस पर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया. तंग आकर उसने अपने शरीर में आग लगा ली. मायके वालों ने ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >