नेहरू पार्क कई विशिष्टताओं के साथ तैयार है सैलानियों के स्वागत में

बर्नपुर : लमाया पार्क तथा जवाहर लाल नेहरू उद्यान के नाम से चर्चित तथा दामोदर नदी के किनारे कालाझरिया में स्थित उद्यान नये वर्ष के सैलानियों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है. इस वर्ष भी उद्यान संचालक ने इनके स्वागत की पूरी तैयारी कर रखी है. वैसे तो पूरे वर्ष इसमें भीड़ रहती है, लेकिन […]

बर्नपुर : लमाया पार्क तथा जवाहर लाल नेहरू उद्यान के नाम से चर्चित तथा दामोदर नदी के किनारे कालाझरिया में स्थित उद्यान नये वर्ष के सैलानियों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है. इस वर्ष भी उद्यान संचालक ने इनके स्वागत की पूरी तैयारी कर रखी है.

वैसे तो पूरे वर्ष इसमें भीड़ रहती है, लेकिन क्रिसमस डे से शुरू कर पूरे जनवरी भर यहां भारी उल्लास बना रहता है. पिकनिक करनेवालों का तांता लगा रहता है. पार्क के संचालन का दायित्व संभाल रही नीरू मेटल ट्रेडिंग कम्पनी के संचालक जीसू ने कहा नव वर्ष की आगवानी के लिए कई विशेष तैयारियां की गयी है.

इस कारण पार्क के इंट्री शुल्क में वृद्धि कर इसे 25 रूपये प्रति व्यक्ति कर दिया गया है. 11 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए हाफ टिकट लेना होगा. पार्क का सौंर्दयीकरण किया गया है. नये नये और विभिन्न किस्म के आकर्षक फूलों से सजावट की गयी है. वोटिंग की व्यवस्था भी पहले से काफी बेहतर की गयी है. कुछ दिन पहले तक पार्क बियावन पड़ा था. चारो ओर झाड़ियां उग आयी थी. उनकी सफाई कर दी गयी है. सैलानियों को आकर्षित करने के लिये फूलों व पेड़ों को आकर्षक बनाया गया है.

आइएसपी के पुराने प्लेन को भी रखा गया है. म्यूजिकल फाउंटेन पार्क का मुख्य आकर्षण है. जगह जगह सीटिंग के लिये बेंच बनाये गये है. पार्क के अंदर ही रेस्टोरेंट की व्यवस्था भी है. जिसमें विभिन्न प्रकार के फास्ट फूट व अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध है. इसके साथ ही शॉफ्ट ड्रींक,आइस्क्रीम आदि उपलब्ध है. पिकनिक करने के लिये अलग से स्पॅाट बनाये गये है. इसकी अग्रिम बुकिंग की भी व्यवस्था है. ये सारे स्पॅाट पार्क के एक किनारे तथा दामोदर नदी के निकट है.

जिससे गंदगी फैलने पर सफाई सुगमता से की जा सके. सुरक्षा के लिये जगह-जगह सुरक्षा गार्ड तैनात है. किसी भी प्रकार की असुविधा होने से पार्क प्रबंधन मदद के लिये तैयार रहता है. उन्होंने कहा कि दामोदर नदी के किनारे अवस्थित होने के कारण नदी का नजारा भी मिलता है. स्थानीय ग्रामीण नाव से नदी का भ्रमण भी कराते हैं.

बर्नपुर के बाहर से भी बहुत से सैलानी नेहरू पार्क घूमने आते है. बच्चों के लिये झूला, शीशा, स्लाइडर आदि उपलब्ध है. 63 एकड में फैले इतने बडे पार्क के व्यवस्था के लिये अनेको कर्मियों को दिन रात सक्रिय रखा जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >