रानीगंज : पंजाबी मोड़ फांड़ी अंतर्गत वार्ड 33 स्थित बीडीओ ऑफिस के समीप रहने वाले इसीएल कर्मचारी दुर्गा दास बनर्जी के घर से चोरों ने बुधवार दिनदहाड़े नगदी समेत लाखों रुपये के गहने चुरा लिये. श्री बनर्जी ने फांड़ी में चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है. खबर पाकर स्थानीय वार्ड पार्षद नारायण बाउरी वहां पहुंचे. मिली जानकारी के अनुसार इसीएल कर्मी दुर्गा दास बनर्जी पिछले दिन अपनी पत्नी तथा बच्चों के साथ दुर्गापुर अपने रिश्तेदार के यहां गये हुये थे.
रात के वक्त निमचा ग्राम निवासी रिश्तेदार उनके घर में रहता था. बुधवार प्रात: वह अपने घर गये थे. वापस साढ़े ग्यारह बजे लौटने पर दुर्गा दास तथा उनके रिश्तेदार ने आकर देखा कि घर के अंदर का दरवाजा टूटा हुआ था. घर के अंदर तीन आलमारी में रखे लगभग नौ भरी सोने के गहने तथा हीरे की अंगूठी, आलमारी में रखे नगद 13 हजार रुपये तथा गुल्लक में रखे लगभग आठ हजार रुपये की चोरी कर ली गयी है.
घटना को लेकर दुर्गा दास बनर्जी ने पंजाबी मोड़ फांड़ी में प्राथमिकी दर्ज करायी. मौके पर पहुंचे पार्षद नारायण बाउरी ने बताया कि इसमें दो दिन पूर्व रानीसायर मोड़ के समीप नंदन कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति के घर में चोरी हुयी थी.
