छापेमारी में अवैध बालू लदे 825 ट्रक जब्त किये गये

पानागढ़ : बर्दवान जिला पुलिस ने मंगलवार की देर रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मौजूद अवैध बालू खदानों पर छापामारी अभियान चलाकर अवैध बालू लदे 825 ट्रक जब्त करने के साथ 201 चालक, अवैध खदान मालिकों व तस्करों को गिरफ्तार किया. अभियान के बाद पूरे जिले के अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच […]

पानागढ़ : बर्दवान जिला पुलिस ने मंगलवार की देर रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मौजूद अवैध बालू खदानों पर छापामारी अभियान चलाकर अवैध बालू लदे 825 ट्रक जब्त करने के साथ 201 चालक, अवैध खदान मालिकों व तस्करों को गिरफ्तार किया.

अभियान के बाद पूरे जिले के अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. जिला पुलिस अधीक्षक कुणाल अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार देर शाम से ही जिले के कांकसा समेत अन्य थाना क्षेत्रों में छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान कुल 825 बालू लदे ट्रकों को जब्त किया गया है.

इनमें 178 बालू लदे ट्रक बर्दवान जिले के विभिन्न घाटों से जब्त किये गये. बाकी ट्रकों को सड़कों से जब्त किया गया. उक्त ट्रकों के चालक व अवैध खदान मालिक समेत कुल 201 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनसे फाइन के रूप में तीन लाख 82 हजार दो सौ रुपये की वसूली की गयी है. गिरफ्तार सभी को कोर्ट में पेश किया जायेगा.

इधर, कांकसा थाना पुलिस ने भी छापामारी अभियान चलाकर अजय व दामोदर नदियों से अवैध बालू की तस्करी कर भाग रहे करीब छह ट्रकों को जब्त किया है. वहीं 19 तस्कर गिरफ्तार किये गये हैं. एक अवैध कोयला लदा ट्रक भी जब्त किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >