तापस बने अड्डा के वाइस चेयरमैन

विधानसभा चुनाव की तैयारी में शक्ति संतुलन किया ममता ने आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के मेयर पद से वंचित रहे विधायक तापस बनर्जी को आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकार (अड्डा) को वाइस चेयरमैन बना कर तृणमूल सुप्रीमो सह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने क्षतिपूत्तर्ि की कोशिश की. हालांकि इस बार भी उनके साथ न्याय नहीं हो […]

विधानसभा चुनाव की तैयारी में शक्ति संतुलन किया ममता ने
आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के मेयर पद से वंचित रहे विधायक तापस बनर्जी को आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकार (अड्डा) को वाइस चेयरमैन बना कर तृणमूल सुप्रीमो सह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने क्षतिपूत्तर्ि की कोशिश की. हालांकि इस बार भी उनके साथ न्याय नहीं हो सका. इसके पहले वे अड्डा के चेयरमैन पद का दायित्व संभाल चुके हैं.
कोलकाता स्थित मुख्यमंत्री के आवासीय कार्यालय में शनिवार को बर्दवान जिले के नेताओं की बैठक में इस आशय की घोषणा की गयी. पार्टी सुप्रीमो ने बर्दवान जिला यूथ तृणमूल (औद्योगिक) की जिला कमेटी को भंग कर दिया तथा अगली कमेटी गठित होने तक सुभाष मंडल को इसका दायित्व सौंपा. माना जा रहा है कि पार्टी की तर्ज पर ही यूथ तृणमूल की औद्योगिक जिला कमेटी को दो भागों में बांटा जायेगा. बैठक में पार्टी सुप्रीमो सह मुख्यमंत्री सुश्री बनर्जी ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन के वरीय नेताओं को गुटबाजी से बाहर निकलने का निर्देश दिया.
बैठक में जिला के सभी मंत्री, विधायक, आसनसोल के मेयर, दुर्गापुर के मेयर, जिला अध्यक्ष और सभी प्रखंड के अध्यक्ष उपस्थित थे. मुख्यमंत्री सुश्री बनर्जी ने कहा कि बर्दवान जिले में 25 विधानसभा में से 17 पर पार्टी के विधायक काबिज हैं. आठ विधानसभा क्षेत्रों से माकपा के विधायक हैं. इन सभी क्षेत्रों में पार्टी को जीत दर्ज करनी होगी. सभी 25 सीटें पार्टी के पक्ष में करने के लिए पार्टी व जन संगठनों को मजबूत करना होगा तथा राज्य सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक ले जाना होगा.
उन्होंने पार्टी नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि गुटबाजी बर्दाश्त नहीं होगी तथा सभी को मिल कर पार्टी के लिए सक्रिय होना होगा. उन्होंने इस्को स्टील प्लांट में आएिनटीटीयूसी के कमजोर होने तथा ठेका श्रमिकों के रूप में बाहरी युवकों की बहाली होने पर रोष जताया. उन्होंने कहा कि पार्टी व जन संगठनों को पूरी तरह से मजबूत करना होगा.
इसी क्रम में उन्होंने यूथ तृणमूल की बर्दवान जिला (औद्योगिक) कमेटी को भंग करने की घोषणा की. पहले इसके जिलाध्यक्ष अशोक रूद्र थे. उनके तृणमूल छात्र परिषद के राज्य अध्यक्ष बनने व यूथ तृणमूल में युवा क विलय के बाद इसका दायित्व फिलहाल आसनसोल नगर निगम की पार्षद सह जिला कार्यकारी अध्यक्ष बबीता दास के पास था.
जिला कमेटी के भंग होने से उनका दायित्व समाप्त हो गया है. सुश्री बनर्जी ने यह दायित्व सुभाष मंडल को सौंपा है. माना जा रहा है कि बर्दवान जिला (औद्योगिक) के तृणमूल जिलाध्यक्ष उत्तम मंडल व आसनसोल शिल्पांचल के तृणमूल जिलाध्यक्ष वी शिवदासन उर्फ दासू शीघ्र इसके लिए अलग-अलग अध्यक्षों की अनुशंसा पार्टी नेतृत्व से करेंगे. इसके बाद अध्यक्षों की घोषणा की जायेगी.
जितेन्द्र तिवारी को मेयर घोषित करने के बाद आहत हुए विधायक सह पूर्व मेयर तापस बनर्जी के घाव पर मरहम लगाया गया है. उन्हें अड्डा का वाइस चेयरमैन घोषित किया गया है.
इसके पहले भी वे अड्डा के चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार संभाल चुके हैं. यह स्पष्ट नहीं है कि पार्टी सुप्रीमों ने अड्डा चेयरमैन डॉ निखिल चक्रवर्त्ती के बारे में क्या निर्णय लिया है?
पार्टी सूत्रों के अनुसार विधानसभा चुनाव तक दोनों विधायकों को पूरी सक्रियता से कार्य करने का मौका सौंपा जायेगा. विधानसभा चुनाव के बाद इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय हो सकता है. सनद रहे कि अड्डा में वाइस चेयरमैन का पद पहली बार सृजित हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >