दुकान में तोड़फोड़, संचालक के साथ मारपीट

बर्नपुर : हीरापुर थाना अंतर्गत सुभाष पल्ली मोड़ में राहगीर महिला को स्कूटी से धक्का लगने के बाद स्थानीय निवासियों ने रहमतनगर निवासी मोहम्मद नुरूद्दीन की पिटाई की तथा उसे पुलिस के हवाले कर दिया. बाद में इस मामले को आपस में सुलझा लिया गया. लेकिन कुछ समय बाद ही नुरूद्दीन अपने सहयोगियों के साथ […]

बर्नपुर : हीरापुर थाना अंतर्गत सुभाष पल्ली मोड़ में राहगीर महिला को स्कूटी से धक्का लगने के बाद स्थानीय निवासियों ने रहमतनगर निवासी मोहम्मद नुरूद्दीन की पिटाई की तथा उसे पुलिस के हवाले कर दिया.
बाद में इस मामले को आपस में सुलझा लिया गया. लेकिन कुछ समय बाद ही नुरूद्दीन अपने सहयोगियों के साथ पहुंचा तथा पास स्थित प्रमिला स्टोर में तोड़फोड़ की तथा संचालक पार्थो दास की पिटाई की. गुरुवार की सुबह हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दुकानदारों ने हीरापुर थाने के समक्ष प्रदर्शन किया. पुलिस अधिकारियों ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. इसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ.
प्रमिला स्टोर संचालक श्री दास ने कहा कि बुधवार की शाम मोहम्मद नुरूद्दीन तेज गति से स्कूटी लेकर जा रहा था. उसने महिला राहगीर को धक्का मार दिया. महिला सड़क पर गिर गयी. उन्होंने स्थानीय युवकों की मदद से उसे उठाया. इसी बीच कुछ लोगों ने स्कूटी चालक की पिटाई शुरू कर दी. बाद में उसे पक ड़कर हीरापुर थाने में ले जाया गया.
स्कूटी चालक ने अपनी गलती स्वीकार कर माफी मांग ली. दोनों पक्षो में सुलह के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया. कुछ समय बाद नुरूद्दीन रहमत नगर से डेढ़ दर्जन युवकों के साथ आया तथा उनके प्रमिला स्टोर में तोड़फोड़ की. उनके साथ मारपीट की. उनकी मां वासना दास (65) ने हस्तक्षेप किया तो उन्हें धक्का दिया गया. जमीन पर गिरने से उनकी कमर में ेचोट लगी है.
उन्हें आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती किया गया. हीरापुर थाना में शिकायत दर्ज करायी गयी. हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने पर स्थानीय दुकानदारों ने गुरुवार की सुबह थाने का घेराव किया. शौकत दे ने बताया कि आये दिन इस सड़क पर दुर्घटना होती रहती है. वार्ड संख्या 82 के सचिव अहमेद्दुला खान ने नुरूद्दीन को पुलिस के हवाले किया. अवर निरीक्षक गुरूदास मित्र ने बताया कि मामले की जांच के बाद दोषियो के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >