आसनसोल : वार्ड संख्या 13 अंतर्गत गिरमिट स्थित तीनमुहानी तालाब छठ घाट में इस बार छठ को लेकर व्यापक तैयारियां चल रही हैं. इस छठ घाट पर गिरमिट काली मंदिर छठ पूजा कमेटी सदस्यों द्वारा पिछले 25 वर्षो से छठ पूजा की व्यवस्था की जा रही है.
कमेटी सदस्य मंटू वर्मा, समर भट्टाचार्या, जाैहर मुखर्जी ने बताया कि इस वर्ष नगर निगम प्रशासन के स्तर से घाट पर साफ सफाई, प्रकाश की व्यवस्था और घाट के किनारों पर स्टोन डस्ट की व्यवस्था की जा रही है. निगम प्रशासन द्वारा जेसीबी से घाट के तले के गंदगी को साफ किया जा रहा है. वार्ड पार्षद विवेक बनर्जी ने बताया कि निगम प्रशासन से इस घाट में सभी व्यवस्थाओं को लेकर मांग की थी.
