आसनसोल : चिनाकुड़ी तीन नंबर यज्ञशाला कमेटी के सदस्यों ने शुक्रवार को मेयर जितेंद्र तिवारी से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें श्री श्री 1008 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में आने का आमंत्रण दिया. जिसे उन्होंने सहर्ष ही स्वीकार कर लिया और भागीदारी का आश्वासन दिया.
यज्ञशाला कमेटी के सदस्य ने बताया कि नौ दिवसीय महायज्ञ के उद्घाटन करने का आमंत्रण मेयर श्री तिवारी को दिया गया. चिनाकुड़ी तीन नंबर यज्ञशाला में महायज्ञ 21 नवंबर से आरंभ होगा जिसमें पूजन अयोध्या के महन्त शिवनंदन के नेतृत्व में होगा. यज्ञ शाला कमेटी के सदस्यों में देवनाथ यादव, राम बदन सिंह, महेंद्र गुप्ता, त्रिवेणी प्रसाद, आनंद विश्वास शामिल थे.
