जामुड़िया: सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत

जामुड़िया : श्रीपुर फांड़ी अंतर्गत सातग्राम स्थित डहर के समीप नेशनल हाइवे दो पर गुरुवार की शाम सड़क दुघर्टना में एक ही बाइक पर सवार बेड़ला गांव निवासी राजू थंडर, बप्पा थंडर तथा चंडी थंडर की मौत हो गयी. मृत तीनों युवकों की उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच है. सूचना पाकर पहुंची श्रीपुर […]

जामुड़िया : श्रीपुर फांड़ी अंतर्गत सातग्राम स्थित डहर के समीप नेशनल हाइवे दो पर गुरुवार की शाम सड़क दुघर्टना में एक ही बाइक पर सवार बेड़ला गांव निवासी राजू थंडर, बप्पा थंडर तथा चंडी थंडर की मौत हो गयी. मृत तीनों युवकों की उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच है.
सूचना पाकर पहुंची श्रीपुर फांड़ी पुलिस ने शवों को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिये आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया. इस कारण इस सड़क पर वाहनों का परिचालन काफी समय तक बाधित रहा. पुलिस अधिकारियों ने जाम हटा कर वाहनों का परिचालन शुरू कराया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार की शाम एक बाइक पर सवार तीन युवक सातग्राम से आसनसोल की तरफ आ रहे थे. सातग्राम के डहर के समीप एनएच दो में तेज गति के कारण बाइक अनियंत्रित हो गयी तथा सड़क किनारे खड़े पानी के टैंकर को पीछे से टक्कर मार दी.
इस टक्कर के कारण बाइक पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिर गये. इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रहे वाहन ने कुचल दिया. घटनास्थल पर ही तीनों की मौत हो गयी. इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कुछ समय के एनएच दो जाम कर प्रदर्शन किया.
स्थानीय लोगों का आरोप था कि एनएच दो सड़क के डिवाइडर समीप सीवीपीएफ कर्मियों को तैनात नहीं किये जाने के कारण अक्सर सड़क हादसे में लोगों की मौत हो रही है. घटना की जानकारी पाकर पहुंची श्रीपुर फांड़ी पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया तथा शव को जब्तकर पोस्टमार्टम के लिये आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया. घटना के कारण इलाके में शोक की लहर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >