पानागढ़ : वीरभूम जिले के दुबराजपुर स्थित घाग्राम में राजनीतिक वर्चस्व और इलाका दखल को केंद्र कर तृणमूल के दो गुटों में जमकर संघर्ष हुआ. इस दौरान एक गुट ने स्थानीय तृणमूल के पंचायत सदस्य के घर पर भी हमला किया. घटना को लेकर इलाके में उत्तेजना, तनाव बढ़ता देख पुलिस ने दोनो पक्षों के 15 लोगों को गिरफ्तार किया है. घटनास्थल पर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है.
पुलिस कर्मी की मौत
पानागढ़. वीरभूम में डंपर की चपेट में आने से पुलिस कर्मी की मौत हो गयी. खबर मिलने के बाद पुलिस ने पहुंचकर शव बरामद किया. पुलिस ने घातक डंपर को जब्त कर लिया है.
