पुरुलिया में ट्रेन से कटकर युवक की मौत

आद्रा : ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गयी. रविवार दोपहर दो बजे पुरुलिया- चांडिल रेल मार्ग के बड़ाभूम स्टेशन के समक्ष यह घटना हुयी. युवक की उम्र 30 वर्ष बतायी जा रही है. रेल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पंचनामा के लिये भेज दिया है. आद्रा में महिला का शव […]

आद्रा : ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गयी. रविवार दोपहर दो बजे पुरुलिया- चांडिल रेल मार्ग के बड़ाभूम स्टेशन के समक्ष यह घटना हुयी. युवक की उम्र 30 वर्ष बतायी जा रही है. रेल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पंचनामा के लिये भेज दिया है.
आद्रा में महिला का शव बरामद: बागमुंडी थाना अंतर्गत सुमसा इलाके में सुवर्ण रेखा नदी के बालू तले महिला का शव पाये जाने से सनसनी फैल गयी. मृतका की शिनाख्त नहीं हो पायी है.
मृतका की उम्र 45 वर्ष बतायी जा रही है. पुलिस महिला के शिनाख्त में जुटी हुयी है. रविवार को पुरुलिया सदर अस्पताल में मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव का अंत्यपरीक्षण किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >