ट्रकों की भिड़ंत में एक की मौत

पानागढ़ : कांकसा थाना अंतर्गत पानागढ़ बाजार स्थित प्रयागपुर के पास दो नंबर हाइवे पर दो ट्रकों के बीच हुयी आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर में घटनास्थल पर ही ट्रक चालक की मौत हो गयी. घटनास्थल पर दमकल कर्मियों और पुलिस कर्मियों के घंटों प्रयास के बाद क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे एक और चालक को गंभीर […]

पानागढ़ : कांकसा थाना अंतर्गत पानागढ़ बाजार स्थित प्रयागपुर के पास दो नंबर हाइवे पर दो ट्रकों के बीच हुयी आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर में घटनास्थल पर ही ट्रक चालक की मौत हो गयी. घटनास्थल पर दमकल कर्मियों और पुलिस कर्मियों के घंटों प्रयास के बाद क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे एक और चालक को गंभीर अवस्था में उद्धार कर दुर्गापुर महकमा अस्पताल में भरती किया गया है.
दुर्घटना के दौरान ही एक ट्रक का तेल टैंकर फट गया आग लगने की आशंका को लेकर दमकल कर्मियों ने सतर्कता बरती. दुर्घटना के दौरान करीब एक घंटे तक दो नंबर हाइवे देर रात तक अवरुद्ध था. मृत चालक का नाम पी राय बताया गया है. एक ट्रक में सब्जी लदी हुयी थी दूसरा ट्रक खाली था. क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस जब्त कर थाने ले गयी. तेल सड़क पर गिरने के बाद दमकल कर्मियों ने सड़क की सफायी की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >