नहीं हो सकी वार्ता, कार्य स्थगन का विरोध जारी

आसनसोल : जोगविक मैन्यूफैक्चरिंग एंड ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड के फतेहपुर स्थित आइएमएफएल बॉटलिंग प्लांट में कार्य स्थगन की नोटिस के विरोध में प्लांट के कर्मियों का धरना व प्रदर्शन गुरुवार को भी जारी रहा. विरोध कर रहे कर्मियों ने कहा कि प्लांट का संचालन सुचारू रूप से करने तथा पूरे माह काम देने का आश्वासन […]

आसनसोल : जोगविक मैन्यूफैक्चरिंग एंड ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड के फतेहपुर स्थित आइएमएफएल बॉटलिंग प्लांट में कार्य स्थगन की नोटिस के विरोध में प्लांट के कर्मियों का धरना व प्रदर्शन गुरुवार को भी जारी रहा.
विरोध कर रहे कर्मियों ने कहा कि प्लांट का संचालन सुचारू रूप से करने तथा पूरे माह काम देने का आश्वासन नहीं मिलने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. इधर प्रबंधन ने टकराव टालने के लिए कर्मियों के शिष्टमंडल से प्लांट के बाहर बातचीत करने का प्रस्ताव रखा. कर्मियों ने इसे ठुकराते हुए प्लांट में ही सभी कर्मियों के साथ बैठक की मांग की. सहायक महाप्रबंधक चंदन बनर्जी ने बताया कि दुर्गापूजा के पहले प्रबंधन द्वारा कर्मियों के पास काम को सुचारू रूप से चलाने के लिये महीने में रोटेशनल कार्य देने का प्रस्ताव दिया गया.
जिसे कर्मियों ने ठुकराते हुए मंगलवार को प्लांट के भीतर हंगामा करते हुए कैंटिन में तोड़फोड़ की. इस स्थिति में प्लांट में काम कर पाना मुश्किल है. प्लांट में कार्य करने का वातारण नहीं होने के कारण ही कार्य स्थगन का नोटिस लगाया गया. मामले को सुलझाने के लिये कंपनी के इडी (एचआर) यूएस चंदा स्वयं पहल कर रहे हैं. शुक्रवार को दोबारा कर्मियों के साथ बैठक कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया जायेगा.
जमीन का घेराबंदी से तनाव, पुलिस ने रोका कार्य
बराकर. वार्ड संख्या 66 अंतर्गत बलतोड़िया अपर धौड़ा में जमीन का घेराबंदी करने के दौरान गुरुवार को काफी तनाव हो गया. घटनास्थल पर बराकर पुलिस के अधिकारी पहुंचे और स्थिति नियंत्रित की. उक्त जमीन पर स्थानीय निवासी शंकर घाड़ी एवं जैनुल हक अपना-अपना मालिकाना हक जमा रहे है. जैनूल हक के वकील ने बराकर पुलिस को सूचित किया कि विवादित जमीन पर आसनसोल महकमा कोर्ट द्वारा धारा 144 लागू की गयी है.
शंकर घांडी ने उक्त जमीन पर निर्माण कार्य शुरू किया. जैनूल हक तथा उसके समर्थन में कई स्थानीय निवासी मंटू दास, मनोज दास, उषा देवी, उमा देवी आदि जमा हो गये. उन्होंने निर्माण कार्य का विरोध किया. स्थिति तनावपूर्ण होने लगी. इसकी सूचना बराकर फाड़ी पुलिस को दी गयी. पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच की तथा निर्माण कार्य पर रोक लगा दी. दोनों पक्षों को कोर्ट के आदेश के पालन क ा निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >