आद्रा : महिला ने घर में आग लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मृतका का नाम चंपा मुखर्जी (45) बताया है. वह मानबाजार थाना के बड़सा मोड़ की निवासी थी. मृतका के पति ने बताया कि प्रतिदिन की तरह मंगलवार को भी वह काम पर बाहर गया था. शाम को जब घर लौटा तो उसने देखा कि चंपा फर्श पर पड़ी है.
आग में बुरी तरह से झुलसी हुयी थी. उसे तुरंत मानबाजार प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है. बुधवार को शव को अंत्यपरीक्षण के लिये पुरुलिया सदर अस्पताल भेज दिया गया.
